Search

झारखंड न्यूज़

Chakradharpur News: चक्रधरपुर के वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में 43वें पंचाहानिका का शुभारंभ

पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय 43वें पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी अनंतनारायनचार्यालु एवं अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ पूजा प्रारंभ किया गया.

Continue reading

Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर से लौट रही कार रेलिंग तोड़ खेत में लुढ़की, सभी सुरक्षित

चितरपुर ओवरब्रिज-रजरप्पा मंदिर मार्ग के मायल बोतल मोड़ के समीप मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. रजरप्पा मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही कार (बीआर 01 KC-0127) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग को तोड़ते हुए खेत में जा लुढ़की.

Continue reading

Ranchi News : किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- शिल्पी नेहा तिर्की

राज्य की कृषि व्यवस्था को अधिक मजबूत, संगठित और किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि कर्मशाला का समापन हुआ. कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है.

Continue reading

Dhanbad News :  डिगवाडीह में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बालू लाइन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Continue reading

Ramgarh News: जिला परिषद क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता: सुधा देवी

रामगढ़ जिले के सुकरीगढ़ा पंचायत में 15वें वित्त के अंतर्गत लगभग 8 लाख 79 हजार की लागत से छोटन नायक के घर से बिनोद वर्मा के घर तक अंडर ग्राउंड नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने किया.

Continue reading

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: सतीश पौल मुंजनी

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने की घटना को लेकर बयान जारी किया है. बयान में पौल ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय और शिक्षा व्यवस्था पर गहरा आघात बताया है. उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत, त्याग और कठिन परिश्रम के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बदले में अव्यवस्था, अनिश्चितता और मानसिक प्रताड़ना मिली है.

Continue reading

Jharkhand News : 5 जिलों में लगेंगे इलेक्ट्रिक फील्ड मिल, 2 घंटे पहले मिलेगी वज्रपात की चेतावनी

: झारखंड में आकाशीय बिजली (वज्रपात) की समस्या सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है, जिससे हर साल सैकड़ों इंसानों और मवेशियों की जान चली जाती है. इससे निपटने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने अब अत्याधुनिक तकनीक से रोकथाम की योजना बनाई है.

Continue reading

Dhanbad News : रोजगार हब बनेगा बेलगड़िया, डीसी ने योजनाओं का लिया जायजा

डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को बेलगड़िया टाउनशिप क्षेत्र का दौराकर विकास योजनाओं व आधारभूत संरचना के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर बेलगड़िया क्षेत्र में माइक्रो इंटरप्राइज व बड़ी इंडस्ट्री स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है.

Continue reading

Ramgarh News: DC ने की जिला स्तरीय वाटर टास्क फोर्स की बैठक

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय वाटर टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम जनों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष शिविरों की प्रगति की समीक्षा करना था.

Continue reading

Ranchi News: अवैध तरीके से चल रहे खटाल पर निगम की सख्ती, लगाया 5000 जुर्माना

Ranchi:  स्कूली बच्चों और आम जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए रांची नगर निगम  लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है. मंगलवार को निगम की इम्फोसर्मेंट टीम ने पीपी कंपाउंड मार्ग,गुरूनानक स्कूल और नाला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान राहगीरों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर अवैध तरीके से ठेला गुमटी को खोलकर दुकान चलाए जा रहे थे.

Continue reading

Hazaribagh News : सवारी वाहन पलटा, एक की मौत, कई घायल

झारखंड के हजारीबाग जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कटकमसांडी प्रखंड के कटकमसांडी-डॉटो मार्ग स्थित चंदवा टोंगरी के पास एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Continue reading

सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी पर छात्र संघ ने की JLKM कार्यकर्ता पर FIR की मांग की

Ranchi: सोशल मीडिया पर कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर रांची में विवाद गहरा गया है. आदिवासी छात्र संघ (ACS) ने आज रांची के अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

Deoghar News : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा से जुड़े मामलों में सभी सीओ को दोषियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

Continue reading

Ranchi News : तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

रांची की सड़कों पर मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. राजधानी के रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित गेतलातु इलाके में एक तेज रफ्तार और बेकाबू बस ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

Continue reading

Jharkhand News: 4500 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों के सुधार पर 116 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन और रख-रखाव योजना के तहत 1,16,42,00,000 रुपये की राशि स्वीकृत की है. यह राशि राज्य के जिला अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों तक के रख-रखाव और संचालन पर खर्च की जाएगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही