Search

झारखंड न्यूज़

Ramgarh News: पतरातू डैम में फ्लोटिंग बोट रेस्टूरेंट शुरू, म्यूजिकल फाउंटेन का भी लें आनंद

पतरातू डैम परिसर में फ्लोटिंग बोट रेस्टूरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन की शुरुआत हुई है. इसका उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को किया.

Continue reading

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में 'जय जगन्नाथ' उद्घोष के बीच मौसीबाड़ी पधारे महाप्रभु, 9 दिनों तक सजेगा छप्पन भोग

बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर, साकरा, लाउडोंका, मानुषमुड़िया, दिगबर्दा, जयपुरा और कुमारडुबी सहित ग्रामीण इलाकों में आस्था और उत्सव के अनूठे संगम के साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से निकली.

Continue reading

स्वास्थ्य व्यवस्था को रसातल में ले जाने का टेंडर ले चुके हैं इरफान अंसारी: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मंत्री ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह रसातल में ले जाने का टेंडर उठा रखा है. 108 एंबुलेंस सेवा में गंभीर अनियमितताओं के कारण रोज मौतें हो रही हैं. सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अधिकारियों पर कार्रवाई का नाटक कर रही है.

Continue reading

Bokaro News: घर में चल रहा था अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है.

Continue reading

Chaibasa News: जय जगन्नाथ की गूंज, मौसी बाड़ी के लिए रवाना हुआ महाप्रभु का रथ

जय जगन्नाथ उद्घोष के साथ गुरुवार शाम पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न जगहों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली. रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, बंदगांव प्रखंड की कराईकेला, सोनुआ समेत अन्य स्थानों में जय जगन्नाथ के उदघोष के साथ रथ यात्रा निकली.

Continue reading

Dhanbad News : मारपीट का वीडियो वायरल पीड़ित 3 युवक लापता, जांच में जुटी पुलिस

पाथरडीह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो ने सनसनी फैला दी है. वीडियो में कुछ युवकों को बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है. इसी बीच पीड़ित तीन युवकों के लापता होने की सूचना से परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

Continue reading

झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट होगा दूर, इन स्थानों पर स्थापित होंगे हाइड्रो पावर प्लांट

झारखंड के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में बिजली संकट दूर करने की कवायद शुरू हो गई है. ऊर्जा विभाग के अंतर्गत झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (JREDA) ने राज्यभर के 16 स्थलों को चिन्हित किया है, जहां स्मॉल, मिनी और माइक्रो हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स विकसित किया जाएगा. इन परियोजनाओं के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर पानी के बहाव से बिजली तैयार की जाएगी, जिससे सीधे तौर पर ग्रामीणों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

Continue reading

Ranchi News: रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ, 25 जुलाई को होगी वापसी

धुर्वा स्थित ऐतिहासिक बड़कागढ़ रथ यात्रा में गुरुवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. सुबह से ही भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भक्तो का भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजता रहा.

Continue reading

Simdega News: झमाझम बारिश में भी आस्था के रथ को खींचने पहुंचे श्रद्धालु

कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के भंवर पहाड़गढ़ में आयोजित लगभग 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के अभूतपूर्व माहौल में संपन्न हुई. मूसलाधार बारिश में भी हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन और रथ खींचने के लिए उमड़ पड़े.

Continue reading

Latehar News : ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 70 हजार लेने का आरोप, मनिका थाना प्रभारी की DIG से शिकायत

लातेहार जिले के मनिका में पुलिस पर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 70 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक ने मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के खिलाफ पलामू रेंज के DIG  कौशल किशोर से शिकायत की है.

Continue reading

भारत टेक्स में मिली झारखंडी शिल्प उत्पादों को नई पहचान, निर्यात का मौका बढ़ा

झारखंड के बांस शिल्प कला को नई पहचान स्थापित हुई है. दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंडी शिल्प की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है. खरीददारों ने झारखंड में बनी बांस के जुड़े उत्पादों की तारीफ की है. साथ ही लोगों ने माना है कि बांस से बने सामान पर्यावरण के अनुकुल है.

Continue reading

Pakur News: विकास को मिलेगी रफ्तार,  पाकुड़ में जल्द बिछेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन

पाकुड़ में रेलवे ने माल ढुलाई को आधुनिक बनाने का खाका तैयार किया है. जिसमें ट्रैक की गति, लोडिंग क्षमता में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने और तीसरी-चौथी रेल लाइन के निर्माण की तैयारी के साथ पाकुड़ को पूर्व रेलवे के फ्रेट हब के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है.

Continue reading

Deoghar News: SP ने की अपराध समीक्षा बैठक, एक माह में 150 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

श्रावणी मेला को लेकर देवघर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाल के आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई.

Continue reading

Dhanbad News : गर्भवती महिला ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत

गोविंदपुर के आसना बड़दोही निवासी गर्भवती महिला पार्वती कुमारी ने अपने ससुर, जेठ व जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

झारखंड में 50.06% मतदाता फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा, 18 व 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में लगेगा विशेष शिविर

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में तेजी आई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकॉरी के. रवि कुमार ने बताया कि अब तक 50.06 प्रतिशत इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेन पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि 96.68 प्रतिशत मतदाताओं तक बीएलओ घर-घर जकर इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा चुके हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही