Dhanbad News : सोनम वांगचुक आंदोलन के समर्थन में उपवास का आयोजन
Dhanbad : देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय सांकेतिक उपवास का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के बैनर तले इसका आयोजन किया गया. उपवास में शामिल लोगों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया.
Continue reading