Search

झारखंड न्यूज़

गुमला : घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, आक्रोशितों ने सड़क जाम की

जिले के घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने को लेकर सोमवार की सुबह लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और घाघरा मुख्य सड़क जाम कर दी.

Continue reading

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 17 फरवरी को दिल्ली कूच, जंतर-मंतर पर धरना

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सोमवार को सिरमटोली सरना स्थल पर बैठक किया

Continue reading

धनबाद :   अवैध बालू लदे दो ट्रक जब्त, खनन विभाग की जांच जारी

जिले के निरसा अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने कुमारधुबी चौक से अवैध बालू लदे दो 16 चक्का ट्रकों को जब्त किया है. पकड़े गए दोनों ट्रक पश्चिम बंगाल नंबर के हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी51सी 4949 और डब्ल्यूबी65डी 9956 बताया जा रहा है.

Continue reading

सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि समारोह

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि सोमवार को चाईबासा के कांग्रेस भवन में मनाई गई

Continue reading

सिमडेगा की युवती का यूपी में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर हत्या, सूटकेस में मिला कंकाल

झारखंड के सिमडेगा की एक युवती का उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है. युवती का कंकाल खेत मेंं पड़े सूटकेस से बरामद किया गया है.  पुलिस ने हत्या के आरोप में हापुड़ निवासी एक दंपती को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

धनबाद: केंदुआडीह गैस रिसाव संकट के लिए BCCL प्रबंधन व DGMS जिम्मेदार- सरयू राय

केंदुआडीह गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद विधायक सरयू राय ने इस गंभीर संकट के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी) को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है.

Continue reading

निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देवघर में दर्ज FIR रद्द

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की क्रिमिनल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उनके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया है.

Continue reading

लातेहार :  झुंड से बिछड़े हाथियों का आंतक, युवक को पटक-पटकर मार डाला

लातेहार जिले में बीती रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचााया. यहां के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव हाथियों के झुंड ने खेतों में पटवन कर रहे एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. भैंसादोन निवासी  मृतक की पहचान भैंसादोन निवासी प्रमुख लोहरा के 19 वर्षीय  बेटे आर्यन लोहरा के रूप मे हुई है.

Continue reading

JBVNL बिजनेस प्लानः 2030-31 तक के लिए चाहिए 18,363.19 करोड़ का राजस्व

Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम को अपने बिजनेस प्लान के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2030-31 के लिए 18363.19 करोड़ का राजस्व चाहिए. निगम ने इसका बिजनेस प्लान झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंप दिया है.

Continue reading

रांची : 1000 करोड़ के लोन के लिए JSFCSCL ने बैंकों से EoI मांगा

झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन सत्र 2025-26 में धान खरीद योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए 1000 करोड़ के ऋण के लिए बैंकों से Expression of Interest (EoI) आमंत्रित किया है

Continue reading

राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की रिपोर्ट : अपराधियों के निशाने पर हैं ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के बैंक

झारखंड के विभिन्न जिले में बड़ी रकम की लूट वाली कई आपराधिक घटनाओं सामने आई है. इन घटनाओं में दिनदहाड़े डकैती, एटीएम में तोड़फोड़ और शाखाओं में चोरी की असफल कोशिशें शामिल हैं. राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि अपराधी अब शहरी क्षेत्रों के बजाय ग्रामीण अर्ध-शहरी इलाकों में स्थित बैंक शाखाओं को निशाना बना रहे हैं. राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति (SLSC) की 18वीं बैठक के लिए तैयार दस्तावेज में इन तथ्यों का उल्लेख किया गया है.

Continue reading

लातेहार : 12 KM दुर्गम रास्ता तय कर DC-SP पहुंचे बूढ़ा पहाड़ स्थित तिसिया गांव, समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान

कभी नक्सलियों की दहशत और उनकी जनअदालतों के लिए कुख्यात रहा लातेहार जिले का गारू प्रखंड अब शांति और विकास की नई इबारत लिख रहा है. सरकार के अथक प्रयासों और सघन नक्सल विरोधी अभियानों के फलस्वरूप बूढ़ा पहाड़ की तलहटी पर बसा तिसिया गांव अब पूरी तरह से नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुका है. इस बदलाव को जमीन पर उतारने और ग्रामीणों के विश्वास को मज़बूत करने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारी डीसी उत्कर्ष कुमार और एसपी कुमार गौरव खुद उनके बीच पहुंचे.

Continue reading

रांची : कोतवाली थाना प्रभारी का तबादला, पुलिस केंद्र में योगदान का आदेश

जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है.

Continue reading

अंतिम आदेश से प्रभावित होगी 8 लोगों की नियुक्ति : झारखंड HC

झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन और 11 से 13वीं जेपीएससी परीक्षा में सफल होने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर किए गए सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार को याचिका दायर करने वाले आठ अभ्यर्थियों को तुरंत नियुक्त कर उनकी जॉइनिंग कराते हुए ट्रेनिंग भेजने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि याचिका दायर करने वालों की नियुक्ति हाईकोर्ट के अंतिम आदेश से प्रभावित होंगी.

Continue reading

जमशेदपुर : मानगो थाना में दो गुटों की भिड़ंत, जमकर चले लात-घूसे, पुलिस के साथ भी हाथापाई

मानगो थाना परिसर रविवार देर रात उस वक्त युद्ध का मैदान बन गया, जब दो निजी नर्सिंग होम के संचालकों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के दर्जनों युवक थाने के भीतर भिड़ गए. इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//