Search

झारखंड न्यूज़

JMM के 53वें स्थापना दिवस पर गिरिडीह में भव्य कार्यक्रम, मंत्री सुदिव्य, कल्पना सोरेन सहित कई नेताओं ने की शिरकत

झारखंड मुक्ति मोर्चा, गिरिडीह का 53वां स्थापना दिवस सोमवार शाम को स्थानीय झंडा मैदान में भव्य रूप से मनाया गया. इस कार्यक्रम में सुबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित कई नेताओं ने शिरकत की.

Continue reading

जहां विश्वास खत्म हो जाए, वहां वैवाहिक संबंध का टिके रहना संभव नहीं : हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने वैवाहिक विच्छेद (Divorce) से संबंधित एक मामले में कहा है कि जहां विश्वास खत्म हो जाए, वहां वैवाहिक संबंध का टिके रहना संभव नहीं होता. हाईकोर्ट ने पत्नी को राहत देते हुए फैमिली कोर्ट, जमशेदपुर का वर्ष 2024 का आदेश रद्द कर दिया और तलाक की अनुमति दे दी.

Continue reading

झारखंड : JEE मेन्स परीक्षा से पहले बड़े घोटाले का खुलासा, विश्वविद्यालय कर्मी समेत तीन गिरफ्तार

जेईई मेन्स 2026 परीक्षा से पहले एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक निजी विश्वविद्यालय का तकनीकी कर्मचारी भी शामिल है.

Continue reading

झारखंड पुलिस के 172 हवलदारों को मिली SI में प्रोन्नति, देखें लिस्ट

राज्य पुलिस के 172 हवलदारों को एसआई रैंक में प्रोन्नति दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक, 172 में से 135 पदों पर जनरल कैटेगरी के, 14 पदों पर अनुसूचित जाति के और 44 पदों पर अनुसूचित जनजाति के हवलदारों को प्रोन्नति दी गई है.

Continue reading

अवैध खनन घोटाला :  ईडी ने तुलसियान ग्रुप के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन घोटाले में तुलसियान ग्रुप के खिलाफ आरोप पत्र (Prosecution Complain) दायर किया है. आरोपितों की सूची में मेसरस सीटीएस इंडस्ट्रीज और उसके निदेशक अशोक कुमार तुलसियान का नाम शामिल है.

Continue reading

मुरहू हिंसा : खूंटी में हालात तनावपूर्ण, विरोध में आज भी बाजार बंद का ऐलान

रामनवमी जुलूस के दौरान मुरहू में हुए कथित पत्थरबाजी के बाद खूंटी में माहौल तनावपूर्ण है. घटना को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है.

Continue reading

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के पास लावारिस बैग से विदेशी शराब और बीयर बरामद

पूर्व मध्य रेल के धनबाद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. सोमवार देर रात प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर गश्त के दौरान टीम ने लावारिस हालत में पड़े दो बैगों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की.

Continue reading

सफर और हुआ महंगा, टोल प्लाजा के दरों में 5 से 15 रूपये की बढ़ोतरी कल से

Ranchi: नेशनल हाईवे पर सफर करना एक अप्रैल से और महंगा हो जायेगा. आप चाहे अपनी कार से चलें या बस से टोल दरों में बढ़ोतरी का असर आप पर पड़ना निश्चित है. दरअसल, एक अप्रैल से टोल दरों में तीन से 7 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है. रुपये में इसका असर प्रति कार 5 से 15 रूपये का पड़ेगा. बसों या ट्रकों के लिए यह बढ़ोतरी और अधिक होगी.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 31 MAR।। हजारीबाग रेप केसः DGP, गृह सचिव व SP को HC का नोटिस।। बिहार को मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी।। ईरान ने Hormuz नहीं खोला तो तेल कुओं को उड़ा देंगेः ट्रंप।। समेत कई खबरें व वीडियो.

सुबह की न्यूज डायरी।। 31 MAR।। हजारीबाग रेप केसः DGP, गृह सचिव व SP को HC का नोटिस।। बिहार को मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी।। ईरान ने Hormuz नहीं खोला तो तेल कुओं को उड़ा देंगेः ट्रंप।। रांची के 16 मुहल्लों में नहीं पहुंचा पानी।। SC-HC के आदेश के बाद भी झारखंड के थानों में नहीं लगे CCTV।। प्रधान सचिव सहित 4 अधिकारियों के खिलाफ HC का नोटिस।। IAS विनय चौबे को मिली  डिफॉल्ट बेल।।

Continue reading

रांची को ‘झरनों का शहर’ बनाने का फैसला, प्रशासन लगातार कोशिश में जुटा

रांची को झारखंड का प्रमुख ‘पर्यटन हब’ बनाने के लिए सोमवार को जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् की वार्षिक बैठक अहम फैसले लिए गए. यह बैठक उपायुक्त सह परिषद् अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्यटन स्थलों के समग्र विकास किए जायेंगे.

Continue reading

सरकारी स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण, हाईकोर्ट ने तुरंत कब्जा हटाने का दिया आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित सलगा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सायल की जमीन पर हुए अवैध कब्जे के मामले में कड़ा रुख अपनाया है. खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों की जमीन पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Continue reading

छापेमारी से बीड़ी-सिगरेट-तंबाकू दुकानदारों में मचा हड़कंप, 14 के खिलाफ कार्रवाई

जिले के गोला थानाक्षेत्र के एस.एस प्लस 2 हाई स्कूल और डी.वी.सी चौक के पास तंबाकू दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. थाना पुलिस और जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग की संयुक्त छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

Continue reading

रांची : मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़, देश-विदेश के उत्पादों की जमकर हो रही खरीदारी

मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में आज भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. मेले में हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है, जो आगंतुकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. यहां थाईलैंड, अफगानिस्तान, टर्की, मिस्र, भूटान, ईरान समेत आठ देशों और 15 राज्यों के यूनिक उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

Continue reading

अग्निवीर व महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

नौकरी की इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) रांची ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी है.

Continue reading

जनता दरबार: रांची उपायुक्त ने दिखाए तेवर, अंचलाधिकारियों को लगाई फटकार

रांची समाहरणालय ब्लॉक-A में साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में सोमवार को अपनी समस्या लेकर सैकड़ों लोग पहुंचे. उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ मामलों का मौके पर कार्रवाई करते हुए समाधान किया. वहीं कार्यक्रम में जिले के अंचल में लंबे समय से राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही