Search

झारखंड न्यूज़

लातेहारः चोरी मामले में चार आरोपी धराए, इनमें तीन नाबालिग

मनिका थाने की पुलिस ने दो दुकानों में हुई चोरी की घटना में शामिल चार आरोपियों को दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक मनजीत पासवान (19 वर्ष) है. बाकी तीन तीन नाबालिग हैं.

Continue reading

रांची पुलिस ने 500 किलोग्राम डोडा किया बरामद, गिरफ्तार आरोपी से की जा रही पूछताछ

रांची पुलिस ने नामकुम इलाके से 500 किलो ग्राम डोडा बरामद किया है. इसके अलावे दो लाख से अधिक नगद जब्त किया गया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में डोडा छुपाकर रखा हुआ है.

Continue reading

चैनपुर पुलिस ने नाबालिग की मौत को दुर्घटना माना, परिजनों ने नहीं की FIR

चैनपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. शव की पहचान मानपुर के महुआ डामर निवासी मैनजन अंसारी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से  विक्षिप्त था.

Continue reading

पेट्रोल पंप डकैती कांड : कुख्यात डकैत तल्हा खान गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के साथ भाग रहा था आगरा

Ranchi: राजधानी में हाल के दिनों में डकैतों ने लगातार पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे. इस डकैती कांड के मुख्य आरोपी तल्हा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डकैत तल्हा खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आगरा भाग रहा था.

Continue reading

हजारीबाग कांड पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, आजसू की पहल रंग लाई

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा गांव में 25 मार्च को हुए रेप एवं हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. इस बर्बर घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.

Continue reading

असम चुनाव प्रचार में जा रहीं कल्पना सोरेन का देवघर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

सम विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन मंगलवार सुबह देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां जेएमएम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया.

Continue reading

बहरागोड़ा : मां मंगलाउषा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया और माटिहाना समेत कई गांवों में मंगलवार को मां मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के वातावरण में सराबोर नजर आया.

Continue reading

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की सेहत में सुधार, 3 महीने बाद ऑपरेशन पर होगा फैसला

प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें दवाओं से राहत मिल रही है और स्थिति पहले से बेहतर है.

Continue reading

चक्रधरपुर : मधुसूदन स्कूल में नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सम्मानित

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आसनतलिया स्थित मधुसूदन स्कूल में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस अवसर पर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव को सम्मानित किया गया.

Continue reading

पत्नी को वैसा ही स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग मिलना चाहिए, जैसा शादी के समय था : हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने एकवैवाहिक विवाद पर फैसला सुनाते हुए पति को तलाक की अनुमति दे दी. साथ ही कोर्ट ने 30 लाख रुपये स्थायी गुजारा भत्ता देना अनिवार्य कर दिया. हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी की कोई स्वतंत्र आय नहीं है, इसलिए उसका भविष्य सुरक्षित करना जरूरी है.

Continue reading

सहायक आचार्य नियुक्ति केस : हाईकोर्ट ने JSSC को 97 अभ्यर्थियों के नाम की तुरंत अनुशंसा का दिया निर्देश

Ranchi: हाईकोर्ट में सहायक आचार्य (विज्ञान, कक्षा 6 से 8) नियुक्ति से जुड़े मामले में महेंद्र रावानी और अन्य की याचिका पर सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 97 अभ्यर्थियों के सफल होने की पुष्टि की. लेकिन इसके बावजूद भी इन्हें नियुक्त नहीं किया गया है. इन सफल अभ्यर्थियों के नाम तुरंत अनुशंसा (recommend) किए जाएं.

Continue reading

चाईबासा में जंगली हाथी का आंतक : महिला की मौत, बुजुर्ग घायल, दहशत का माहौल

सदर प्रखंड के बड़ाकुंडिया पंचायत अंतर्गत तुरामडीह गांव में जंगली हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई. जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान चांदू कुई के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है.

Continue reading

Jharkhand weather : तेज हवा के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र ने राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

Continue reading

फर्जी बम धमकी मामला : दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी, रांची पुलिस करेगी रिमांड पर पूछताछ

फर्जी बम धमकी मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब रांची पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है.

Continue reading

बाबूलाल ने शराब घोटाले की CBI जांच की मांग की, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर शराब घोटाले की सीबीआई जांच करने की मांग की. इससे पहले सुबह करीब 10 बजे उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और सीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही