Search

झारखंड न्यूज़

HC ने प्रधान सचिव सहित 4 अधिकारियों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रंजीत बिहारी प्रसाद द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. पेंशन एवं अन्य लाभ भुगतान से संबंधित मामले में 15 जनवरी 2024 को पारित आदेश का अनुपालन नहीं होने पर कोर्ट ने कड़ी नाराज की जताई है. दरअसल, राज्य सरकार को 8 सप्ताह में प्रार्थी के पेंशन और अन्य लाभ तय कर भुगतान करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हुआ.

Continue reading

धनबादः विष्णुगढ़ कांड के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी व हत्या के विरोध में धनबाद जिला भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह ने किया.

Continue reading

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 अप्रैल को

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

Continue reading

लातेहार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं: अवनिश त्रिपाठी

तियोगिता के फाइनल मैच में डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र की टीम ने एलवीसी रेड को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. जिला खेल पदाधिकारी अवनिश त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है.

Continue reading

गोवा के भाजपा पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, रमा खलखो ने BJP को लिया आड़े हाथ

गोवा में भाजपा पार्षद के बेटे द्वारा बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है. आज रांची के कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रमा खलखो ने भाजपा को आड़े हाथों लिया.

Continue reading

JSSC ने दी सलाह: ‘सस्पिशियस एक्टिविटी’ अलर्ट मिलने पर घबराएं नहीं, ऐसे करें फॉलो

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने विशेष रूप से उन उम्मीदवारों को सतर्क रहने को कहा है, जिन्हें पोर्टल पर लॉगिन करते समय “Suspicious Activity/Unauthorized Access” का संदेश दिखाई दे रहा है.

Continue reading

रामगढ़ः ट्रैक्टर की चपेट में आ बाइक सवार युवक की मौत

बालू लदा बिना नंबर का ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था. इसी दौरान अरगड्डा मोड़ पर उसने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए पास की राशन दुकान में जा घुसा. मृत युवक हेसला पेट्रोल पंप का कार्मचारी था.

Continue reading

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में ‘गोपनीयता' के खिलाफ हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर

झारखंड हाईकोर्ट में आज अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार द्वारा एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप याचिका (I.A.) दायर की गई. यह याचिका राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की चयन प्रक्रिया में बरती जा रही कथित - गोपनीयता को चुनौती देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दाखिल की गई है.

Continue reading

रामगढ़ः महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर रामगढ़ शहर में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान जैन समाज, रामगढ़ के पूर्व अध्यक्ष मानिकचंद जैन पाटनी के नेतृत्व में सेंट्रल हार्डवेयर मार्ट के बाहर शोभायात्रा का स्वागत किया गया.

Continue reading

चक्रधरपुर: टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर का 5 अप्रैल को रक्तदान शिविर

अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस 5 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिले में मनाई जाएगी. शहादत दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के दन्दासाई, महतो साई, बूढ़ा बाबा (शिव मंदिर) के प्रांगण में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर की ओर से वार्षिक रक्तदान शिविर सह स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा.

Continue reading

देवघरः साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है.

Continue reading

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा बेसिन के 60 शहरों में रांची शामिल

नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ शहरी नदी प्रबंधन योजना (Urban River Management Plan – URMP) के निर्माण के लिए सोमवार को प्रथम ओरिएंटेशन बैठक हुई. इस दौरान बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा बेसिन के 60 शहरों के लिए URMP तैयार किया जा रहा है. जिसमें रांची शहर भी शामिल है.

Continue reading

बहरागोड़ा: जवाहर नवोदय विद्यालय को मिला नया खेल शेड, DC ने किया उद्घाटन

प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में सोमवार को शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक हुई. बैठक में विद्यालय प्रबंधन (VMC), सलाहकार (VAC) और जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) के अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिरकत की.

Continue reading

गुमलाः उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहिया व सीएचओ सम्मानित

नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी ने भी सहिया और सीएचओ के कार्यों की सराहना की. कहा कि इनके प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Continue reading

रांची : वार्ड 16 में चल रहे अवैध बूचड़खानों को हटा अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा

नगर निगम के वार्ड संख्या 16, आजाद बस्ती स्थित एमएस खतियान के अनुसार निगम स्वामित्व की भूमि (मौजा- कोनका, थाना संख्या-198, सर्वे वार्ड सं०-IV, एम०एस० प्लॉट सं०-1610, रकबा 19.3 डीसमिल) पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाना का मामला संज्ञान में आया है. उक्त भूमि को कब्जा मुक्त किया जाएगा. जिसमें इंफोर्समेंट टीम एवं जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से उक्त भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही