Search

झारखंड न्यूज़

हिमांशु हत्याकांड :  आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने भी किया सरेंडर, सभी नामजद अब पुलिस की गिरफ्त में

जमशेदपुर के चर्चित करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के आखिरी फरार नामजद आरोपी राघवेंद्र ने सरेंडर कर दिया है. राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है. उसके सरेंडर के साथ ही इस बहुचर्चित हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी अब पुलिस या न्यायिक हिरासत में आ चुके हैं. इससे पहले आरोपी राहुल दुबे ने भी बिष्टुपुर थाने में आत्मसमर्पण किया था.

Continue reading

Koderma News : नाबालिग की बरामदगी करने पहुंची पुलिस टीम का विरोध, महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला

जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित गरागड़गी गांव में सोमवार देर रात नाबालिग की बरामदगी करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.  इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई, जिससे गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

Continue reading

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का 83 साल की उम्र में निधन, शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का आज मंगलवार की सुबह निधन हो गया. 83 वर्षीय मन्नान मल्लिक ने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था.

Continue reading

वित्त मंत्री का DGP को पत्र, पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने डीजीपी को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस परिवार की ओर से लगाए जा रहे आरोप सही हैं, तो यह पूरे पुलिस तंत्र के लिए चिंता का विषय है.

Continue reading

Palamu News : पुराने विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली,MMCH में भर्ती

छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुकदाग गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग विश्वम्भर लोहरा को गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

Jamshedpur News : जुगसलाई में शराब दुकान खुलने पर बवाल, लोगों ने शराब की खेप रोकी, DC ऑफिस घेरने की चेतावनी

जुगसलाई के शिव घाट रोड स्थित प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है.  दुकान खुलने से पहले ही सोमवार को बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और शराब की खेप लेकर पहुंचे वाहनों को रोक दिया. लोगों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से इस स्थान पर शराब दुकान खोलने का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की.

Continue reading

Dhanbad News : सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, तीन अन्य घायल

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापीपल पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

Garhwa : ईंट भट्ठे में फायरिंग, युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

गढ़वा थाना क्षेत्र के बीएनटी स्कूल के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान टंडवा निवासी मुन्ना प्रसाद सोनी (35 वर्षीय) के रूप में हुई है.

Continue reading

झारखंड कैडर के IPS एम. तमिलवानन बने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर

झारखंड कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एम. तमिलवानन को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपी-एनपीए), हैदराबाद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

Continue reading

बेदखली रोकने और पुनर्वास को लेकर मोरहाबादी के दुकानदारों का नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन आज

नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज नगर निगम कार्यालय के समक्ष मोरहाबादी बाजार के दुकानदार प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), एटक, इंडियन हॉकर्स अलायंस (आईएचए) और पथ विक्रेता संघ के सदस्य भी शामिल होंगे.

Continue reading

12 करोड़ से नया भवन बनाने की मंजूरी के 18 साल बाद भी जर्जर JSMDC कार्यालय की 3 करोड़ से मरम्मत

Ranchi : झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JSMDC) के मुख्यालय भवन की करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत कराई जा रही है. लेकिन इस मरम्मत कार्य को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक ओर भवन को जर्जर बताया जा रहा है, वहीं, दूसरी ओर मरम्मत कार्य में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किए जाने की चर्चा निगम से लेकर विभाग तक में है.

Continue reading

मेदिनीनगर : शादी के एक साल बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मेदिनीनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रजवाडीह गांव में सोमवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसकी पहचान मिथिलेश साव की पत्नी मनीषा देवी (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है.

Continue reading

20 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी की अपील, पति के साथ कानून के मुताबिक हो कार्रवाई

लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड की लाधुप पंचायत स्थित बांडीटोला से गिरफ्तार 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू की पत्नी ने पुलिस से भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि उनके पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके साथ कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए.

Continue reading

कॉपरेटिव बैक घोटाले में शामिल बड़े लोगों को बचाने के लिए बैलेंस शीट में हेराफेरी की गयी

Ranchi: झारखड राज्य कॉपरेटिव में हुए 50 करोड़ के घोटाले में शामिल बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए बैलेंस शीट में हेराफेरी की गयी. 2018 के बैलेंस शीट में दिखाये गये 16 करोड़ रुपये के चेक परचेज के आंकड़ें को 2019 के बैलेंस शीट से गायब कर दिया गया. इस बैंक घोटाले की जांच CID और ED अपने-अपने स्तर से कर रही है.

Continue reading

Morning news diary।। 14 JUL।। विश्वविद्यालयों में खाली पदों पर जल्द करें नियुक्ति- CM हेमंत।। फर्जीवाड़ा मामले में भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह कांके से अरेस्ट।। राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC का केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट को नोटिस।। समेत कई खबरें व वीडियो.

विश्वविद्यालयों में खाली पदों पर जल्द करें नियुक्ति- CM हेमंत।। फर्जीवाड़ा मामले में भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह कांके से अरेस्ट।। राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC का केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट को नोटिस।। रातू व नारायणपुर सीओ को शो-कॉज, अनगड़ा सीओ पर कार्रवाई का निर्देश।। शराब घोटालाः HC में बाबूलाल की PIL, CBI जांच की मांग।। झारखंड में 17 तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट।।

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही