Search

झारखंड न्यूज़

Godda News : ज्वेलरी शोरूम लूटकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार

Godda : नगर थाना क्षेत्र के बंगाल ज्वेलर्स में हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 41,500 रुपये नकद और लूटे गए जेवरों को गलाकर बनाए गए सोने के टुकड़े बरामद किए गए हैं.

Continue reading

14वीं JPSC पीटी परीक्षा में धांधली के आरोप, 14 जुलाई को कार्यालय घेराव का ऐलान

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.

Continue reading

Latehar News: ROB निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने दिया धरना

जिले के चंदवा स्थित टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने सोमवार को टोरी रेलवे परिसर में धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय और संचालन प्रखंड अध्यक्ष विवेक दुबे उर्फ राजा ने किया.

Continue reading

Deoghar News : नवजात शिशुओं के लिए बनेगी कंगारू मदर केयर यूनिट, डीएमएफटी की बैठक में स्वीकृति

करौं, सारठ व पालोजोरी प्रखंडों के समेकित विकास से जुड़ी कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई. तीनों प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर यूनिट स्थापित करने की भी मंजूरी दी गई.

Continue reading

Ranchi News: BIT मेसरा का 72वां स्थापना दिवस 15 जुलाई को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा 15 जुलाई को अपना 72 वां स्थापना दिवस मनाएगा. इस अवसर पर संस्थान में शोध, नवाचार, वैश्विक पूर्व छात्र नेटवर्क और नई अधोसंरचना परियोजनाओं को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Continue reading

Latehar News : मेरा युवा भारत के जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित मेरा युवा भारत के जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक का आयोजन जिला समहरणालय के सभागार में किया गया. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की.

Continue reading

Latehar News : 20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू गिरफ्तार

Latehar : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. लातेहार में सीआरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपया के इनामी कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू को चंदवा से गिरफ्तार किया है. रविंद्र गंझू भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमांडर है. उसके ऊपर झारखंड पुलिस ने 15 लाख और एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.

Continue reading

Dhanbad News : तय समय में दाखिल-खारिज नहीं तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई- आयुक्त

आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने राजस्व मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज के मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निबटारा सुनिश्चित करें.

Continue reading

Jamshedpur News : टाटा स्टील कलर्स में हादसा, मशीन की चपेट में आकर कर्मचारी का हाथ कटा

जमशेदपुर के टाटा स्टील कलर्स में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी सन्नी चौधरी का दाहिना हाथ मशीन से कट गया. उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया. उसे अस्पताल के सीसीयू में भर्ती किया गया है. उ

Continue reading

Jamshedpur News: स्कूल का पेड़ काटने पर हंगामा, मुखिया ने डीसी से की शिकायत

मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बिना अनुमति के वर्षों पुराने आकाशिया व पोटास के पेड़ काटने और एक पुरानी सरकारी बिल्डिंग को ध्वस्त करने का मामला गरमा गया है.

Continue reading

Jamshedpur :  महिला ड्रग पेडलर, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और नकद जब्त

शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ह्यूमपाइप स्थित इंद्रानगर इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में एक महिला ड्रग पेडलर, उसके बेटे और एक नाबालिग को पकड़ा गया है. पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर की कई पुड़िया और बिक्री से जुड़ी नकदी भी बरामद की है.

Continue reading

झारखंड पुलिस व NIA का संयुक्त प्रशिक्षण शुरू, उग्रवाद-आतंकवाद मामलों की जांच होगी और प्रभावी

Ranchi : उग्रवाद और आतंकवाद से जुड़े मामलों की वैज्ञानिक एवं प्रभावी जांच को मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस ने NIA के सहयोग से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है. यह प्रशिक्षण 13 जुलाई 2026 से अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार (रांची) में आयोजित किया जा रहा है.

Continue reading

Jharkhand Weather  :  17 जुलाई तक बारिश, वज्रपात व तेज हवा का अलर्ट

झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई से अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी.

Continue reading

Dhanbad News : नई खनन नीति के खिलाफ संवेदकों का प्रदर्शन, मंत्री का फूंका पुतला

नई खनन नीति और रॉयल्टी चालान व्यवस्था के विरोध में धनबाद संवेदक संघ ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. संवेदकों ने कंबाइंड बिल्डिंग से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला. सरकार व खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभागीय मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया.

Continue reading

Court News : ITBP के मेडिकल अधिकारी को HC से राहत, प्रतिकूल APR पर पुनर्विचार का आदेश

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के मेडिकल अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को राहत दी है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने वर्ष 2005 की प्रतिकूल एपीएआर (वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि) के खिलाफ पारित आदेश को रद्द कर दिया. कोर्ट ने आईटीबीपी के महानिदेशक को मामले की निष्पक्ष और नए सिरे से समीक्षा कर 16 सप्ताह के भीतर कारणयुक्त (स्पीकिंग) आदेश पारित करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने आईटीबीपी के 7 नवंबर 2017 के आदेश को निरस्त कर दिया. साथ ही याचिका स्वीकार कर ली.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही