Search

रांची न्यूज़

राज्यपाल संतोष गंगवार से नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की.

Continue reading

8 साल तक राजस्व अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने भूमि विवाद से संबंधित एक अवमानना मामले की सुनवाई की. कोर्ट ने सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने कहा कि जब किसी अधिकारी के गलत निर्णय की जानकारी पहले से हो, तब भी वर्षों तक कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है. बता दें कि यह अवमानना याचिका जमीन मुआवजा एवं वंशावली विवाद से जुड़ा है.

Continue reading

पाहन राजेंद्र मुंडा की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शव के साथ कांके थाना को घेरा

रांची में भू-माफियाओं का हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. एक के बाद एक मुंडा समाज के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में 12 मार्च की शाम करीब 6.30 बजे पाहन राजेंद्र मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Continue reading

महंगे पेट्रोल-डीजल व गैस के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, रिक्शे से विधानसभा पहुंचे मंत्री इरफान-शिल्पी

झारखंड विधानसभा में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को रिक्शे से विधानसभा पहुंचे.

Continue reading

हाईकोर्ट ने NIA केस में कुंदन कुमार की जमानत याचिका खारिज की

झारखंड हाईकोर्ट ने एनआईए से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले में आरोपी कुंदन कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद एवं गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं, इसलिए उसे जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता.

Continue reading

RU में संस्थान निदेशक हटाने व नई नियुक्ति पर विवाद, डॉ. मयंक मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) में निदेशक पद से हटाए जाने और नए निदेशक की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है. संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. मयंक मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजे एक विस्तृत ईमेल में कई गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरी प्रक्रिया को अवैध, मनमानी और नियमों के विरुद्ध बताया है.

Continue reading

सदन के बाहर LPG की किल्लत व तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, दीपिका ने केंद्र पर बोला हमला

झारखंड विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष के विधायकों ने एलपीजी की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शामिल झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि आज देश की जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है.

Continue reading

सदन में बोले सुदीप गुड़िया-तोरपा रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं, डॉक्टर की भी है कमी

झारखंड विधानसभा में तोरपा रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठाया गया. विधायक सुदीप गुड़िया ने सदन में कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं है और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ भी नहीं हैं. इसके कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूसरे अस्पतालों में ले जाना पड़ता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है.

Continue reading

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग सदन में उठी, मंत्री बोले- सरकार काम कर रही है

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में वकीलों की सुरक्षा को लेकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग  एक बार फिर उठी. विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में सवाल उठाते हुए पूछा कि राज्य में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर सरकार क्या पहल कर रही है.

Continue reading

जमीन म्यूटेशन और भू-राजस्व व्यवस्था पर सदन में जोरदार बहस, बाबूलाल बोले-रसीद कटवाने के लिए पैसे मांगे जाते

झारखंड विधानसभा में जमीन म्यूटेशन और भू-राजस्व व्यवस्था पर व्यापक चर्चा हुई. विधायक राजेश कच्छप ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि दिसंबर 2000 से पहले जमीन खरीदने वाले कई लोग अब तक म्यूटेशन नहीं करा पाए हैं. उन्होंने सरकार से पूछा कि ऐसे मामलों के समाधान के लिए क्या व्यवस्था की गई है.

Continue reading

बिना नोटिस गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की सख्ती, कहा- अवमानना मामला सुनवाई योग्य है

झारखंड हाईकोर्ट ने एक फैसले में पुलिस की मनमानी हिरासत पर ब्रेक लगाते हुए कलिम अंसारी की अवमानना याचिका को सुनवाई योग्य (Maintainable) माना है. हाईकोर्ट ने बिना नोटिस गिरफ्तारी से जुड़े एक मामले में  टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि पुलिस सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करती है तो उसके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है.

Continue reading

गैस की किल्लत व बढ़ती कीमत पर सत्ता पक्ष का सदन में हंगामा, प्रदीप-बाबूलाल में तीखी नोक-झोंक

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में राज्य में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायक अपने स्थान पर खड़े हो गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

Continue reading

रांची: ACB रिमांड में नवीन केडिया ने किए कई खुलासे, कई लोगों के नाम बताए, आज भी होगी पूछताछ

Ranchi : झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी नवीन केडिया से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम की पूछताछ जारी है. अदालत ने उसे 5 दिनों की रिमांड पर एसीबी को दिया है, जिसके बाद इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ और जांच की जा रही है.

Continue reading

बीमा कंपनी का झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के दुर्घटना, गॉल ब्लाडर स्टोन के ऑपरेशन का क्लेम देने से इंकार

Ranchi : बीमा कंपनी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के इलाज से संबंधित 100 से अधिक दावों को रद्द कर दिया है. इसमें दुर्घटना, फ्रैक्चर, गॉल ब्लडर स्टोन, पित्त की थैली में पत्थरी से संबंधित ऑपरेशन के दावे शामिल है. कंपनी ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा किये गये इन दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि इन बीमारियों का इलाज उनकी पॉलिसी में शामिल नहीं है. बीमा कंपनी द्वारा रद्द किये गये दावों में करीब एक करोड़ रुपये की राशि निहित बतायी जाती है.

Continue reading

आधी आबादी बात नारी की: बहनों को जागरूक व आत्मनिर्भर बनने का संदेश

स्वाश्रयी महिला सेवा संघ (सेवा) झारखंड की ओर से गुरुवार को हरमू नयाटोली  में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिला सदस्य ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही