Search

रांची न्यूज़

उषा मार्टिन लिमिटेड को 7.5% ब्याज के साथ 5 करोड़ लौटाने का आदेश हाईकोर्ट ने किया रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने बिजली चोरी के आरोप से जुड़े लगभग 25 साल पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने एकल पीठ के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उषा मार्टिन लिमिटेड को 5 करोड़ रुपये 7.5 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने का निर्देश दिया गया था.

Continue reading

बोकारो के लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, केशव महतो रहे मौजूद

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में मोहम्मद इशराफील अंसारी के नेतृत्व में बोकारो जिले के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर कमलेश महतो ने सभी को माला पहनाकर एवं कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह का पटका ओढ़ाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई.

Continue reading

झारखंड में भी बिहार-गुजरात की तरह पूर्ण शराबबंदी हो, जयराम ने सदन में रखी मांग

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विधायक जयराम महतो ने विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान राज्य के कई अहम मुद्दों को सदन में उठाया. उन्होंने पुलिस बहाली, अवैध खनन, शराबबंदी, ऊर्जा और पेयजल जैसी समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया.

Continue reading

29 साल पुराने हत्या मामले के 3 अभियुक्त हाईकोर्ट से बरी

झारखंड हाईकोर्ट ने करीब 29 साल पुराने हत्या मामले में तीन अभियुक्तों को बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि केवल एक गवाह के बयान के आधार पर अपराध को संदेह से परे सिद्ध नहीं किया जा सकता, इसलिए निचली अदालत का फैसला टिक नहीं सकता. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने की.

Continue reading

फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार नियुक्ति मामले की जांच होगी : मंत्री इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रार की नियुक्ति मामले की जांच कराने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. मंत्री ने यह बात सदन में विधायक सरयू राय द्वारा रजिस्ट्रार नियुक्ति मामले में उठाये गये सवाल के जवाब में कही.

Continue reading

नशे पर नकेल के लिए हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स, सदन में बोले मंत्री योगेंद्र

झारखंड विधानसभा में राज्य में बढ़ते अवैध ड्रग्स कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा गूंजा. विधायक रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग और रामगढ़ समेत कई जिलों में फैल रहे ‘सफेद जहर’ (हीरोइन/ब्राउन शुगर) को लेकर सरकार से जवाब मांगा.

Continue reading

झारखंड विस बजट सत्र : जेलों में 4G/5G जैमर लगाने का मुद्दा सदन में उठा

झारखंड विधानसभा में जेलों में मोबाइल नेटवर्क पर रोक लगाने को लेकर 4G/5G जैमर लगाने का मामला उठा. जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने सदन में कहा कि पिछले सत्र में वित्त मंत्री ने बताया था कि जेलों में 4G/5G नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने सरकार से इस दिशा में हुई प्रगति की जानकारी मांगी.

Continue reading

गोला-मुरी रोड के जर्जर होने का मामला सदन में उठा, मंत्री बोले- सरकार जांच कराएगी

झारखंड विधानसभा में विधायक ममता देवी ने गोला-मुरी रोड के जर्जर होने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण बेहद खराब तरीके से किया गया है, जिसके कारण सड़क जर्जर हो गई है. उन्होंने दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की.

Continue reading

रांची के धुर्वा में बने 393 मकानों के आवंटन से पहले लाभुक सूची की होगी जांच : मंत्री सुदिव्य

झारखंड विधानसभा में रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मौजा में बने आवासों के आवंटन का मुद्दा उठा. हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने वहां बने मकानों को जल्द विस्थापितों को आवंटित करने की मांग की.

Continue reading

सदन में गूंजा जल संकट का मुद्दा, अनंत देव ने उठाई चापाकल लगाने की मांग

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 14वें दिन जल संकट का मुद्दा जोर-शोर से उठा. भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया.

Continue reading

देर रात रांची की सड़कों पर निकले SSP, काम में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

रांची एसएसपी राकेश रंजन देर रात दो बजे रांची की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया. एसएसपी ने गश्त कर रही पीसीआर वाहनों और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों का औचक निरीक्षण किया.

Continue reading

झारखंड में सोशल मीडिया के जरिए हो रही हथियारों की खरीद-फरोख्त, सबसे ज्यादा युवा शामिल

झारखंड में अवैध हथियारों के धंधे का तरीका बदलता नजर आ रहा है. पहले जहां  हथियारों की खरीद-फरोख्त आपराधिक गिरोहों और बिचौलियों के जरिए गुप्त रूप से होती थी, वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस अवैध धंधे का नया माध्यम बनता जा रहा है.

Continue reading

स्वास्थ्य विभाग ने विधानसभा को अधूरी जानकारी देकर फार्मेसी काउंसिल की गड़बड़ी पर पर्दा डाला

Ranchi : स्वास्थ्य विभाग ने विधायक सरयू राय के अल्पसूचित सवाल के जवाब में अधूरी जानकारी देकर फार्मेसी काउंसिल की गड़बड़ी पर पर्दा डाला है. विधायक ने फार्मेसी काउंसिल के सिलसिले मे तीन सवाल उठाये थे. स्वास्थ्य विभाग ने अपने जवाब में प्रशांत पांडे को सिर्फ छह महीना के लिए काउंसिल का रजिस्ट्रार नियुक्त किये जाने की बात स्वीकार की. लेकिन छह महीने के लिए नियुक्त रिजस्ट्रार के अब तक कार्यरत रहने के मुद्दे पर सदन को अधूरी जानकारी दी. वर्ष 2026 में डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति के मामले को 2019 के आदेश का हवाला देकर टाल दिया.

Continue reading

रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान ने दवा कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज

राजधानी रांची के कोतवाली थाना इलाके में गैंगस्टर प्रिंस खान ने दवा कारोबारी को धमकी देते हुए, एक करोड़ रंगदारी देने की मांग की है. रंगदारी की धमकी मिलने के बाद से परिवार में डर और भय व्याप्त है. बताया जाता है कि मामले को लेकर दवाई कारोबारी संजय राजगढ़िया ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही