Search

रांची न्यूज़

39वां अंतर विवि राष्ट्रीय युवा महोत्सव: रांची यूनिवर्सिटी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया.

Continue reading

पोटका के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने झारखंड विस की कार्यवाही देखी

पोटका विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका की छात्राओं ने शनिवार को झारखंड विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही को देखा. इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की.

Continue reading

रांची: महीनों से खराब पड़ी रक्तदान बस, झारखंड में ब्लड संकट पर सरकार की चुप्पी- संगठन

झारखंड में रक्तदान-महादान को लेकर सरकार की उदासीनता पर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने चिंता जताई है. संगठन का कहना है कि राज्य के अधिकांश सरकारी और निजी ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Continue reading

द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग टूर्नामेंट: ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल की शानदार जीत

रांची में कैराली स्कूल द्वारा द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग टूर्नामेंट चल रहा है. 14 मार्च को खेले गए मैच में ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल रांची टीचर्स क्रिकेट टीम ने कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड को 110 रन के भारी अंतर से हरा दिया. यह ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल की लगातार दूसरी जीत थी

Continue reading

रांची: फार्मेसी अन्वेषण कार्यक्रम 16 को, इरफान अंसारी होंगे मुख्य अतिथि

RKDF यूनिवर्सिटी रांची द्वारा 16 मार्च को फार्मेसी अन्वेषण 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई. प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार पाण्डेय, डीन अकादमिक डॉ. फेड्रिक आशीष टोप्पो और फार्मेसी विभाग की इशरत जहां उपस्थित थीं.

Continue reading

सदर अस्पताल से निकला ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान का कैंडल मार्च

‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत शनिवार को सदर अस्पताल परिसर से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कैंडल मार्च निकाला गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने की.

Continue reading

असम चुनाव में कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आगामी असम विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें झारखंड के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ असम में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक प्रचार अभियान चलाने का दायित्व दिया है.

Continue reading

LPG संकट: गैस किल्लत का असर मटन बाजार पर भी, दुकानों में घटे ग्राहक

गैस किल्लत का असर अब मटन बाजार पर भी साफ दिखने लगा है. महंगाई और गैस की कमी के कारण मटन दुकानों में पहले की तुलना में ग्राहकों की संख्या काफी घट गई है. जिसके चलते अब कारोबार पर भी प्रभाव पड़ने लगा है.

Continue reading

HC ने रद्द किया NDPS के तहत प्रिवेंटिव डिटेंशन आदेश, बंदी की रिहाई का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने मिथिलेश तिवारी के एनडीपीएस से जुड़े मामले में उनपर लगाए गए प्रिवेंटिव डिटेंशन के आदेश को रद्द करते हुए उनकी तत्काल रिहाई का निर्देश दिया. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने की.

Continue reading

108 एम्बुलेंस कर्मियों का आंदोलन खत्म, श्रम विभाग से 7–15 दिनों में कार्रवाई का आश्वासन

झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के नेतृत्व में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों द्वारा 13 मार्च को श्रम भवन डोरंडा रांची के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारियों और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तृत वार्ता हुई.

Continue reading

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, सरायकेला का पारा 40°C, 16 को तूफान का अलर्ट

झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है. गर्मी अचानक बढ़ गई है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पहले लू चलने और उसके बाद तेज हवा के साथ तूफान आने की संभावना है.

Continue reading

रांची पहुंची शिवहर सांसद लवली आनंद, क्षत्रिय समागम में होंगी शामिल

15 मार्च को रांची में आयोजित होने वाले “क्षत्रिय एकता गौरव समागम” में शामिल होने के लिए बिहार के शिवहर से सांसद लवली आनंद आज दोपहर रांची पहुंचीं. उनके बेटे अंशुमन मोहन भी साथ मौजूद थे.

Continue reading

राज्यपाल से मिले संजय सेठ, विश्वस्तरीय लाइब्रेरी में एक फ्लोर परमवीरों के नाम करने की मांग

संजय सेठ ने शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से लोक भवन में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मोरहाबादी में निर्माणाधीन विश्वस्तरीय लाइब्रेरी के एक फ्लोर को देश के परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित करने का अनुरोध किया है.

Continue reading

LPG संकट: रिम्स व सदर अस्पताल में 1 से 2 दिन का बचा स्टॉक

ईरान-इजरायल युद्ध का असर रांची में दिखने लगा है. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पतला पर प्रभाव पड़ने वाला है. जहां रिम्स में एक से दो दिन का ही गैस का स्टॉक बचा हुआ है. वही सदर अस्पताल में भी दो दिन तक का ही गैस का स्टॉक बचा है.

Continue reading

LPG को लेकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस व राज्य सरकार: संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन कांग्रेस और झारखंड सरकार के कुछ मंत्री अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही