झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 70 फीसदी से अधिक मतदान
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतदान आज संपन्न हो गया. करीब 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की सूचना है. प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट में 2165 मत, गुमला में 234 मत, बुंडू में 42 मत, लातेहार में 103, रामगढ़ में 424, तेनूघाट में 265 चांडिल में 36, खूंटी में 114, चक्रधरपुर में 39 मत डाले गए.
Continue reading