Search

देश-विदेश

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 13 की मौत

National News :   SP धर्मवीर सिंह के अनुसार छिनोर की ओर से मंदिर आने वाली सड़क पर ढलान है. यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गयॉ है. उन्होंने कहा, रात लगभग 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक को वहां रोका गया था. लेकिन ट्रक  पुलिस का बैरिकेड तोड़ते हुएबेकाबू होकर ढलान से नीचे आ गया.

Continue reading

कोलकाता हादसा: 19 लोगों की मौत के करीब 35 मिनट बाद एयरपोर्ट पर स्वागत को लेकर घिरे अमित शाह

दरअसल, कोलकाता के पंडाल में भगदड़ की घटना शनिवार की रात 7.40 बजे हुई. देश के गृह मंत्री रात के 8.15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे. जहां ढ़ोल-नगाड़ों व नृत्य के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ. इन दोनों घटनाओं को जोड़ कर विपक्ष सवाल पूछ रहा है. विपक्ष कह रहा है एक ही शहर में लोग मर रहे थे और गृह मंत्री नृत्य का आनंद लेते हुए स्वागत करा रहे थे. और उस राज्य का मुख्यमंत्री उनकी आगवानी कर रहे थे.

Continue reading

कोलकाताः पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल, PM-CM ने जताया शोक, 25 लाख मुआवजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. मृतकों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है. घायलों के इलाज का सारा खर्च सरकार देगी.

Continue reading

भाजपा नेता ब्रज मोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

ब्रज मोहन राम ने रविवार को ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ली. लोकभवन में आयोजित समारोह में ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Continue reading

कोलकाता में भगदड़ : घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह, जज करेंगे जांच, 14 लोग हिरासत में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह उस अस्पताल पहुंचे, जहां कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में घायल हुए 14 लोगों का इलाज किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी शाह के साथ थे. इससे पहले शाह ने रविवार सुबह कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर अस्पताल पहुंचे.

Continue reading

परिसीमन की खबरों के बीच DMK के चार प्रस्तावों ने मोदी सरकार की चिंता बढ़ायी

Lagatar Desk: इसी माह के अगले हफ्ते में मोदी सरकार संसद का विशेष सत्र बुला सकती है. सत्र में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल को लाया जाना संभावित है. साल 2023 में मोदी सरकार ने महिला बिल पास किया था. लेकिन इसे लागू करने के लिए दो शर्तें थी, या तो अगली जनगणना हो जाये या जब परिसीमन लागू हो जाये.

Continue reading

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली, अनुमति मिली

Lagatar Desk: दिल्ली पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने एमसीडी से पूछा था कि रामलीला मैदान कब-कब खाली है. एमसीडी ने जानकारी दी है कि रामलीला मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खाली है. इसके बाद पार्टी ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के आवेदन पर विचार करने, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी व अन्य लॉजिस्टिक्स पर चर्चा करने के बाद एनओसी जारी कर दिया है.

Continue reading

सीजेपी के संस्थापक अभिजित दीपके की जमानत मंजूर, हुए रिहा

दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.

Continue reading

नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम ओडिशा पहुंचे, रविवार को पदभार संभालेंगे

Bhubneswar : झारखंड में पलामू से तीन बार भाजपा के सांसद रहे ब्रज मोहन राम पार्टी में अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा रहे हैं. वे एकीकृत बिहार में लातेहार से 1991-95 तक विधायक रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को झारखंड के ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया था.

Continue reading

इंटरनेट सबके लिए फंडामेंटल राइट, बच्चों को वंचित रखना बेतुका : सुप्रीम कोर्ट

Lagatar Desk :  अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि इंटरनेट तक पहुंच और उसके उपयोग का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 और 19(1)(a) के तहत हर व्यक्ति का मूलभूत अधिकार है. बच्चों को भी यह अधिकार है और उन्हें इससे पूरी तरह वंचित करना उतना ही बेतुका है जितना यह कहना कि एक निश्चित उम्र से कम बच्चों के पास रक्षा करने लायक विवेक या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है.

Continue reading

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में बस खाई में गिरी, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

Lagatar Desk :  जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जा रही थी. तभी कराड़िया के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए पास में बनी गहरी खाई में जा गिरी. खाई में बस गिरने के कारण कई यात्री उसके अंदर ही फंस गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

Continue reading

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को आज SEM कोर्ट में किया जाएगा पेश

Lagatar Desk :  अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. संगठन ने दावा किया था कि अभिजीत दिपके को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है और संगठन का उनसे संपर्क टूट गया.

Continue reading

हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा बोलीं, आम लोगों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार होता है

Lagatar Desk : नेहा बोरा ने कहा कि कानून-व्यवस्था की हर तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही है. आम नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जाता है. उन्होंने कहा कि भारत में यह कोई पहली बार नहीं है, यह चलन लंबे समय से चला आ रहा है.

Continue reading

Gujrat : भरूच की केमिकल कंपनी में जोरदार धमाका, 5 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

Lagatar Desk :  जानकारी के मुताबिक, कंपनी में केमिकल से जुड़ी हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और प्लांट में लगी मशीनों के हिस्से व लोहे के टुकड़े दूर तक जा गिरे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही