Search

धनबाद

धनबादः कोयला लदा ट्रक बना आग का गोला, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

राजगंज से कोयला लोड कर साहिबगंज की ओर जा रहा ट्रक (संख्या WB 59C 3684) गोविंदपुर पार करते ही खुदिया पुल के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से धू-धू कर जलने लगा. चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खाली जगह पर खड़ा कर दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई.

Continue reading

धनबाद : कोयला कारोबारी कैलाश अग्रवाल के ठिकानों पर GST विभाग का छापा, कई दस्तावेज जब्त

शहर के चर्चित कोयला व्यवसायी कैलाश अग्रवाल के ठिकानों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी गुरुवार सुबह से जारी है. जानकारी के अनुसार, धनबाद के धैया स्थित जगदंबा आवास पर सुबह करीब 8 बजे जीएसटी विभाग की टीम पहुंची है और दस्तावेज खंगाल रही है.

Continue reading

धनबाद :  पूर्वी टुंडी में लोमड़ी का आतंक, तालाब में बर्तन धो रही महिला पर किया हमला

पूर्वी टुंडी अंचल के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत नूतनडीह गांव में गुरुवार को एक जंगली लोमड़ी (सियार) ने आतंक मचाया. लोमड़ी ने तालाब में बर्तन धो रही एक आदिवासी महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

Continue reading

साहब की तितली

हजारों बाग वाले शहर से साहब टरेनिंग में ही लाल मिट्टी वाले जिला में पहुंचे तो वहां भी वो खासमखास पहुंच गया और साहब की कृपा बरसने लगी. खैर वो साहब हैं. जहां रहें हजारों बाग वाले जिला में, लाल मिट्टी वाले जिला में, शिक्षा वाले विभाग में या काले पत्थर के कैपिटल में, अपनी छाप छोड़ने से बाज थोड़े ही आएंगे. साहब जो ठहरे.

Continue reading

धनबादः खनन क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं पर प्रशासन सख्त, DC-SSP ने दिए सख्त निर्देश

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि हाल के दिनों में कोलियरी क्षेत्रों में प्रबंधन की लापरवाही और आउटसोर्सिंग एजेंसियों की उदासीनता से भू-धंसान की घटनाओं में वृद्धि हुई है. ऐसी घटनाएं न केवल जनधन की क्षति का कारण बन रही हैं, बल्कि स्थानीय लोगों का जीवन भी असुरक्षित हो गया है.

Continue reading

धनबादः सीता सोरेन का सरकार पर तीखा हमला, स्वास्थ्य मंत्री इरफान को कहा मानसिक रोगी

सीता सोरेन ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए कहा कि उन्हें पहले अपना इलाज करवाना चाहिए. कहा कि खनिज की लूट में थाना प्रभारी, डीएसपी और एसपी तक शामिल हैं.

Continue reading

धनबादः कुमारघुबी ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सज्जाद अंसारी (50 वर्ष) व लालचंद बाउरी के 30 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है. दोनों कुमारघुबी बाजार के नीचे पट्टी इलाके के रहनेवाले थे.

Continue reading

धनबादः बीबीएमकेयू में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, अधिकारियों की निकाली शवयात्रा

छात्रों ने जेईटी (झारखंड एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा पूर्ण हुए बिना पीएचडी में नामांकन प्रक्रिया शुरू किए जाने के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला बनाकर शवयात्रा निकाली. चार अर्थियां सजाकर अधिकारियों की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और मुर्दाबाद के नारे लगाए.

Continue reading

धनबाद रेल मंडल का स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न, वॉकथॉन से यात्रियों को किया गया जागरूक

धनबाद रेल मंडल में 2 अक्टूबर से चल रहा स्वच्छता पखवाड़ा बुधवार को संपन्न हुआ. अंतिम दिन धनबाद रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा की अगुवाई में धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में वॉकथॉन का आयोजन किया गया.

Continue reading

धनबाद : बिजली पोल में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली विभाग नई केबलिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान चिरागोड़ा ब्लॉक ऑफिस स्थित एक पोल में लगा केबल बॉक्स अचानक ब्लास्ट हो गया. जिसके बाद पूरा पोल धू-धू कर जलने लगा. गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़ी क्षति नहीं हुई. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

Continue reading

अपराध और अपराधियों पर होगी जीरो टॉलरेंस नीति लागू : धनबाद SSP

धनबाद पुलिस अब पूरी सख्ती के साथ अपराधियों पर नकेल कसने में जुट गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सितंबर माह के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की बिंदुवार समीक्षा की गई.

Continue reading

धनबादः रोजगार की मांग को लेकर जमसं (बच्चा गुट) का प्रदर्शन

जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार देना कंपनी की जिम्मेदारी है. अगर प्रशासन जबरन धरना खत्म करने की कोशिश करेगा तो हम जेल जाने को भी तैयार हैं.

Continue reading

धनबादः धनसार में छात्र के अपहरण की कोशिश, बच्चे की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात

थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूल के बाहर छात्र को किडनैप करने का प्रयास किया गया था. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल, पुलिस अपहरण की कोशिश में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी वैन व बाइक का सुराग पाने में जुटी हुई है.

Continue reading

धनबाद : बराकर नदी में मिला लापता युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

जिले के मैथन ओपी क्षेत्र में मंगलवार को बराकर नदी में एक लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मिथुन प्रसाद के रूप में हुई है जो बीते रविवार शाम से लापता था.

Continue reading

धनबादः सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया मरीज के थायरोग्लोसल सिस्ट का सफल ऑपरेशन

उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि 54 वर्षीय मरीज कबीर अंसारी लंबे समय से गले में गांठ की समस्या से परेशान थे. उनका सफल ऑपरेशन किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp