Search

धनबाद

धनबाद : छठ पर्व पर विधायक ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां

लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शुक्रवार को धनबाद विधायक धनबाद विधायक की ओर से कुमारहट्टी में साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Continue reading

धनबाद : झरिया के राजा तालाब की साफ-सफाई अब तक अधूरी, श्रद्धालु परेशान, निगम पर उठे सवाल

लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ होने जा रही है. लेकिन झरिया के प्रसिद्ध राजा तालाब की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. तालाब और उसके आसपास की सफाई व्यवस्था पूरी नहीं हुई है, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी और निराशा दोनों देखने को मिल रही है.

Continue reading

धनबाद :  JLKM नेता व हाइवा मालिक में खूनी संघर्ष, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस का लाठीचार्ज

झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार को हाइवा मालिक सह पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया.

Continue reading

धनबादः बलियापुर में दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर व अन्य सामान बरामद

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने ने बताया कि दोनों पेशेवर अपराधी हैं और इनके खिलाफ झरिया, जोरापोखर, तिसरा व बलियापुर थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनकी गिरफ्तारी से अब तक कुल छह चोरी कांडों का खुलासा हो गया है.

Continue reading

धनबाद में धूमधाम से मना भाई दूज, बहनों ने की भाईयों की लंबी उम्र की कामना

भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व गुरुवार को धनबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में बहनों ने परंपरागत रीति से अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और बजड़ी खिलाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की.

Continue reading

रानी बांध तालाब की सफाई अधूरी, समिति ने निगम से त्वरित कार्रवाई की मांग की

छठ पर्व में अब कुछ ही दिन बाकी है. लेकिन धैया स्थित रानी बांध तालाब की साफ-सफाई अभी तक पूरी नहीं हो सकी है. दीपावली और काली पूजा के बाद तालाब में विसर्जित पूजा सामग्री से चारों ओर गंदगी फैली हुई है.

Continue reading

धनबाद DC आदित्य रंजन के खिलाफ मुख्य सचिव से शिकायत, ACB जांच की मांग

Ranchi : धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन के खिलाफ, मुख्य सचिव से शिकायत की गयी है. इसमें उपायुक्त पर तितली फाउंडेशन नामक संस्था को काम देने के लिए टेंडर शर्तें निर्धारित करने का आरोप लगाया गया है. बीच में टेंडर शर्तों को बदलने का आरोप लगाया गया है. साथ ही इस पूरे प्रकरण की निगरानी (ACB) जांच की मांग की गयी है.

Continue reading

धनबादः भेलाटांड में डायरिया का प्रकोप, बच्चे की मौत, कई लोग आक्रांत

डायरिया से पीड़ित चार साल के एक बच्चे की बुधवार को मौत हो गई. जबकि करीब एक दर्जन लोग इस बीमारी से आक्रांत हैं. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में मेडिकल कैंप लगाकर जांच और उपचार शुरू किया.

Continue reading

धनबादः DC व SSP ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, कहा- गहरे तालाबों में होगी बैरिकेडिंग, गोताखोर की तैनाती भी

डीसी ने बताया कि घाटों की सफाई का कार्य 15 दिन पहले से शुरू कर दिया गया था जो अब लगभग पूरा होने को है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय तक सभी घाटों की सफाई और लाइटिंग का काम पूरा करा लें. जिन तालाबों में पानी अधिक गहरा है, वहां बैरिकेडिंग की जाएगी.

Continue reading

धनबादः जमीन मालिक के पक्ष में कोर्ट का फैसला, पांच दुकानें सील, हंगामा

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पांच दुकानों को खाली कराकर सील कर दिया गया. दुकानदारों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया, जिससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई. अंत में पुलिस ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला.

Continue reading

देवप्रभा कंपनी ने रैयतों को मुआवजा व भू-धंसाव रोकने के निर्देशों का पालन नहीं किया : समिति

झारखंड विधानसभा की विशेष समिति ने धनबाद जिले के बलियापुर और झरिया अंचल में बीसीसीएल की एमडीओ कंपनी एटी देवप्रभा द्वारा किए जा रहे कोयला खनन और ओबी (ओवर बर्डन) डंपिंग कार्यों को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है. यह आदेश समिति ने 17 अक्टूबर 2025 को धनबाद उपायुक्त को जारी किया.

Continue reading

धनबादः नौकरी का झांसा देकर 40 युवाओं से लाखों की ठगी, ऑफिस बंद कर ठग फरार

पीड़ित युवाओं ने बताया कि रुपये जमा कराने के बाद कंपनी के संचालक ने उन्हें फ्लाइट का फर्जी टिकट और ऑफर लेटर थमा दिया. जब वे जानकारी लेने बैंक मोड़ में श्रीराम प्लाजा स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे, तो ऑफिस में ताला लटका हुआ था.

Continue reading

धनबादः कांग्रेसियों ने चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान, लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प

धनबाद जिला कांग्रेस के प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि झारखंड के प्रत्येक जिले में एक लाख हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. देशभर में एकत्रित सभी हस्ताक्षरयुक्त पोस्टर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे. ताकि जनता की आवाज सर्वोच्च स्तर तक पहुंचे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp