Search

धनबाद

धनबाद :  अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

धनबाद पुलिस ने डकैती की बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया है. बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

Continue reading

BCCL आउटसोर्सिंग में फिर हादसा, सिंह नेचुरल कंपनी में ओबी धंसने से मजदूर की मौत

बीसीसीएल के अधीन संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुरक्षा मानकों में लगातार हो रही लापरवाही एक बार फिर सामने आई है.

Continue reading

छठ को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की हुई समीक्षा

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारियों ने शनिवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की.

Continue reading

धनबाद : डालसा का विधिक जागरुकता शिविर, SHG ग्रुप की महिलाओं को 30 लाख का चेक मिला

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), धनबाद द्वारा शनिवार को बलियापुर प्रखंड सभागार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Continue reading

धनबाद : एसटी मांग को लेकर कुड़मियों की महारैली 2 दिसंबर को, तैयारी तेज

बृहत झारखंड कुड़मी समन्वय समिति धनबाद जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को 8 लेन रोड स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक के समीप आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंटू महतो ने की. इस बैठक में आगामी 2 दिसंबर को प्रस्तावित महारैली की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

Continue reading

धनबाद : बरवाअड्डा कृषि बाजार में फलों की बहार, दाम बढ़ने के बावजूद उत्साह बरकरार

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है. इसी के साथ धनबाद का बरवाअड्डा कृषि बाजार समिति भी फलों की भीनी सुगंध से महक उठा है.

Continue reading

धनबादः छठ महापर्व पर प्रशासन अलर्ट, प्रमुख घाटों पर गोताखोर तैनात

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

Continue reading

कोयलांचल में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, घाटों पर गूंजे छठ गीत और श्रद्धा के स्वर

कोयलांचल में लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ पूरे उत्साह और भक्ति भाव से शुरू हो गया है. धनबाद, झरिया, सिंदरी, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा और आसपास के इलाकों में व्रतियों ने नदी, तालाबों और जलाशयों में स्नान कर सूर्य देव की आराधना कर इस पवित्र और अनुशासित व्रत की शुरुआत की.

Continue reading

धनबाद : 8 लेन सड़क पर दो भीषण हादसे, एक की मौत, आक्रोशितों का अस्पताल में हंगामा-तोड़फोड़

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित 8 लेन सड़क पर शुक्रवार की रात दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई.

Continue reading

धनबादः बरमसिया आम तालाब की दुर्गंध से श्रद्धालु नाराज, बोले- इस बार यहां नहीं करेंगे छठ

श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर तालाब की सफाई नहीं हुई, तो इस बार यहां छठ पूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा. कलावती देवी ने बताया कि तालाब का पानी पूरी तरह हरा हो गया है और उससे बदबू आ रही है

Continue reading

धनबादः चिरकुंडा में छठ से पहले सफाई नहीं, हर तरफ कूड़े का अंबार

महापर्व छठ के बावजूद चिरकुंडा की सड़कें और गलियां गंदगी से पटी हुई हैं. जिन रास्तों से होकर छठव्रती अर्घ्य देने के लिए घाटों तक पहुंचेंगे, उन जगहों पर भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं.

Continue reading

धनबादः प्रभातम मॉल में मारपीट, सिक्योरिटी गार्डों ने युवक की नाक तोड़ी

घायल सुशील गिरी ने बताया कि वह गोलगप्पे खाने के लिए प्रभातम मॉल गया था. इसी दौरान गाड़ी लगाने की बात पर मॉल में तैनात एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से उसकी बहस हो गई. जिसके बाद महिला गार्ड ने 5-6 अन्य सिक्योरिटी गार्डों को बुलाया और सभी गार्डों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

Continue reading

धनबादः ट्रेन की बोगी में मिला बेहोश युवक, यात्रियों की सतर्कता से बची जान

ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और युवक को ट्रेन से उतारकर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेज दिया. इस दौरान स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Continue reading

छठ महापर्व में आम की लकड़ी का है विशेष महत्व, जानें इसके पीछे का धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण

पंडित सुधीर कुमार पाठक ने बताया कि ​सनातन धर्म में आम की लकड़ी को अत्यंत शुद्ध और पवित्र माना गया है. हवन, यज्ञ और अन्य पूजन विधियों में केवल आम की लकड़ी का ही उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि आम की लकड़ी से अग्नि प्रज्वलित करने से वातावरण शुद्ध होता है और पूजा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यही कारण है कि छठ पूजा में भी शुद्धता के प्रतीक के रूप में इसका प्रयोग अनिवार्य है.

Continue reading

पूरे झारखंड में फैला है डीएमएफटी फंड घोटालाः बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में उजागर हो रहे डीएमएफटी फंड घोटाले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि मैनें पहले भी कहा था, डीएमएफटी घोटाले में बोकारो सिर्फ एक झांकी है, असल में यह भ्रष्टाचार पूरे झारखंड में फैला हुआ है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp