Search

उत्तरी छोटानागपुर

रामगढ़ः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

पटेल महतो एक साथी के साथ अपनी बाइक से लारी से गोला की ओर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे पेट्रोल टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया.

Continue reading

रामगढ़ः जिले के 31385 स्कूली बच्चों ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताओं  में दिखाई प्रतिभा

डीएसई संजीत कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे झारखंड की कला, संस्कृति और विरासत को और भी बेहतर तरिके से जान सकेंगे. उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी खिलेगी.

Continue reading

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जामताड़ा का मुख्य सरगना समेत पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से साइबर अपराधियों के मुख्य सरगना सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से पुलिस ने तीन आईफोन समेत 12 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड जब्त किए हैं.

Continue reading

रामगढ़ः कुंदरूकला में अबुआ आवास लाभुकों का हुआ गृहप्रवेश

गृहप्रवेश के बाद सभी लाभुकों को मिठाई व बर्तन सेट दिया गया. मुखिया किशुनराम मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को नव-निर्मित अबुआ आवास की सौगात दी गई.

Continue reading

रामगढ़ः सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान

छात्राओं ने सीसीएल रजरप्पा कॉलोनी में जागरूकता मार्च निकाला. छात्राओं ने नारे और पोस्टर के माध्यम से लोगों के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया.

Continue reading

रामगढ़ः बरकाकाना स्टेशन पर यात्री ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, हालत गंभीर

यात्री ने जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक छलांग लगा दी. इससे स्टेशन पर भगदड़ मच गई. सूचना मिलते ही GRP के जवान मौके पर पहुंचे और घायल यात्री को तुरंत रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Continue reading

स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती के बाद चतरा सिविल सर्जन कार्यालय में बड़ा बाबू निलंबित

Chatra: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की सख्ती के बाद चतरा जिले के सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत एक बड़ा बाबू को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई मरीजों की फाइलें लंबे समय तक रोककर रखने और कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है.

Continue reading

हजारीबाग: सेवायत व वन भूमि घोटाला के आरोपियों को नहीं मिली अग्रिम जमानत

हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत ने सेवायत भूमि घोटाला से जुड़े मामले के आरोपी उमा सेठी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. बुधवार को एसीबी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उमा सेठी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Continue reading

गिरिडीहः कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से झारखंड की गौरवशाली संस्कृति को किया जीवंत

ढोल, नगाड़ा की थाप पर डीसी रामनिवास यादव, डीडीसी, एसडीओ समेत अन्य  वरीय अधिकारी खूब झूमे.पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नगाड़ों व झांझ की थाप पर जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

Continue reading

रामगढ़ः राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मेगा रक्तदान शिविर का शुभारंभ

शिविर का उद्घाटन डीडीसी आशीष अग्रवाल ने किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. आकस्मिक परिस्थितियों में इससे जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है. रक्तदान करने के कई फायदे भी हैं.

Continue reading

चतरा  : 27 लाख की अवैध अफीम के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से बरामद अवैध अफीम की खेप का वजन 05 किलो 472 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 27 लाख रुपय बताई जा रही है.

Continue reading

रामगढ़ः दिव्यांग जीतेंद्र पटेल स्विमिंग प्रतियोगिता में भाग लेने हैदराबाद रवाना

रामगढ़ जिले के लारी निवासी जीतेंद्र पटेल स्विमिंग के साथ-साथ क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल व डांसिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं.

Continue reading

रामगढ़ः रन फॉर झारखंड में दौड़े लोग, विजेता हुए सम्मानित

दौड़ का शुभारंभ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने किया. दौड़ शहर के पटेल चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

Continue reading

गिरिडीहः झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी, डीसी ने जागरूकता रथ किया रवाना

डीसी रामनिवास यादव ने सात जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण कर राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे.

Continue reading

गिरिडीह में ‘रन फॉर झारखंड’ का आयोजन, अधिकारियों संग प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से “रन फॉर झारखंड” का आयोजन किया गया

Continue reading
Follow us on WhatsApp