Search

उत्तरी छोटानागपुर

सऊदी अरब में पुलिस व स्मगलरों के बीच क्रॉस फायरिंग में झारखंड के युवक की गोली लगने से मौत

सऊदी अरब कमाने गए झारखंड के युवक की गोली लगने से मौत हो गई. युवक की पहचान विजय कुमार महतो (26 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह गिरिडीह जिले का रहने वाला था.  यह घटना 16 अक्टूबर को उस वक्त हुई, जब विजय सऊदी अरब की पुलिस और जबरन वसूली करने वाले अपराधियों के बीच चल रही गोलीबारी के बीच फंस गया था. बताया जा रहा है कि विजय को गलती से पुलिस की गोली लग गई और उसकी मौत हो गई.

Continue reading

सीसीएल रजरप्पा के तीन कर्मियों को सम्मानित कर दी गई विदाई

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) रजरप्पा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीसीएल रजरप्पा के जीएम कल्याणजी प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

Continue reading

रामगढ़ : डीसी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर रामगढ़ उपायुक्त फैज एक अहमद की अध्यक्षता में कांके बार स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और एक मैराथन (RUN FOR UNITY) का आयोजन किया गया. रामगढ़ के कई स्कूली बच्चे गणमान्य व्यक्ति सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

Continue reading

रामगढ़ : CM हेमंत पहुंचे गोला, MLA ममता देवी के ससुर को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गोला पहुंचे और विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Continue reading

रामगढ़ : रउता गांव में धर्मांतरण पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले एक धार्मिक समुदाय का एक ही सदस्य था. लेकिन बीते कुछ महीनों में उनकी संख्या बढ़कर दो से तीन हो गई है. ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में प्रसाद ग्रहण करने से इनकार करने की घटना के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है.

Continue reading

बोकारो स्पेशल ऑपरेशन : झारखंड के कई IPS अधिकारी व जवान केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित

झारखंड पुलिस के कई अधिकारियों और जवानों को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें बोकारो में एक विशेष ऑपरेशन में उनकी उत्कृष्ट वीरता और पेशेवर दक्षता के लिए दिया गया है, जिसमें पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया गया था.

Continue reading

रामगढ़ : JLKM नेता बिहारी महतो के खिलाफ थाना में शिकायत, लूट, मारपीट व आगजनी का आरोप

जेएलकेएम नेता बिहारी महतो व उनके समर्थकों के खिलाफ रामगढ़ के घाटो थाना में शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत रामगढ़ के केदला में कोयला खनन व ट्रांसपोर्टिंग कंपनी विष्णु शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर ने की है और उन पर कर्मियों के साथ लूटपाट, मारपीट करने व गाड़ियों में आग लगाने की कोशिश करने करने का आरोप लगाया

Continue reading

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन माह से वेतन नहीं, सरकार से वतन वापसी की गुहार

झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का एक और गंभीर मामला सामने आया है. इस बार राज्य के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के कुल 48 मजदूर अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं. इन मजदूरों को पिछले तीन माह से कंपनी ने वेतन नहीं दिया है, जिसके चलते उनके सामने खाने-पीने की गंभीर संकट खड़ी हो गई है.

Continue reading

टेंडर मैनेज करने के लिए भवन निर्माण ने अपनाया अनोखा तरीका, Tender Value छिपाया

राज्य गठन के बाद झारखंड में टेंडर मैनेजमेंट के लिए कई अनैतिक तरीके अपनाए जाते रहे हैं. अब भवन निर्माण विभाग ने नया तरीका निकाला है, जिसमें टेंडर में Estimated Cost/Tender Value का उल्लेख नहीं किया जा रहा. यह जानकारी केवल पसंदीदा ठेकेदारों को दी जाती है. इस पर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर हुई है. पहले भी समूह बनाकर, डमी बिडर और ऑफलाइन टेंडर जैसे तरीकों से मनपसंद लोगों को ठेके दिए जाते रहे हैं. सरकार ने ऑनलाइन टेंडर से सुधार की कोशिश की, पर अब भी प्रक्रिया में पारदर्शिता की गंभीर कमी बनी हुई है.

Continue reading

गिरिडीह : नशे में धुत युवक चढ़ा 33 हजार वोल्ट बिजली टावर पर, काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

जिले के पीरटांड़ प्रखंड के बांध पौड़य्या गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया. युवक की पहचान बांध पंचायत के पौड़य्या टोला निवासी मदन टुडू के रूप में हुई है, जिसका घर पंचायत भवन बांध के ठीक सामने है.

Continue reading

गिरिडीह : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकली

विश्व समाज को मानवता और सेवा का अमर संदेश देने वाले सिखों के प्रथम गुरु और सिख समाज के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुवार को सिख परिवार द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई

Continue reading

झारखंड में चक्रवाती तूफ़ान मोंथा का असर, कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

रांची, कोल्हान सहित झारखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जारी है. तेज हवाओं और वज्रपात के साथ हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है. तापमान में गिरावट से ठंडक और सिहरन भी महसूस हो रही है.

Continue reading

LAGATAR EXCLUSIVE : IAS विनय चौबे के साले शीपीज व सरहज के साथ विनय सिंह की कंपनी का करोड़ों का लेनदेन

Ranchi : शराब घोटाला और हजारीबाग में हुए भूमि घोटाले की जांच के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को पता चला है कि IAS विनय चौबे के साले शीपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और कारोबारी विनय सिंह के बीच करोड़ों का लेन-देन हुआ है. विनय चौबे और विनय सिंह दोनों अभी जेल में हैं. हजारीबाग में भूमि घोटाला जिस वक्त हुआ, उस वक्त विनय चौबे वहां के उपायुक्त थे.

Continue reading

गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य सोनू ने 128वें गोपाल गौशाला मेले का किया उद्घाटन

शहर के पचंबा स्थित श्री गोपाल गौशाला परिसर में 128वां गोपाल गौशाला मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सदर एसडीएम सह गौशाला समिति अध्यक्ष श्रीकांत यशवंत विस्पुते, मेले के संयोजक मुकेश साहू तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp