Search

उत्तरी छोटानागपुर

रामगढ़ : स्कार्पियो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल

रामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित मुरुबन्दा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार चितरपुर से रामगढ़ की ओर तेज गति से जा रहे एक स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक दो मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. जिससे मोटरसाइकिल में सवार दो लोग घायल हो गए हैं.

Continue reading

गिरिडीह : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित जनता जिरीडीह गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस खूनी संघर्ष में करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

रामगढ़ : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रांची रवाना

खेलो झारखंड अंतर्गत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम को अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए झंडा दिखाकर रवाना किया.

Continue reading

गिरिडीह :  पति से झगड़ा होने पर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां सिहोडीह (चौधरी मोहल्ला) में एक नवविवाहिता ने पति से फोन पर झगड़ा होने पर अपने मायके में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली.

Continue reading

उम्र कैद के मुजरिम को समय से पहले रिहा कराने मे फंसे रिटायर्ड अफसरों को महत्वपूर्ण पद

Ranchi : गलत रिपोर्ट देकर उम्रकैद की सजा पाये मुजरिम को समय से पहले रिहा कराने के आरोप में फंसे अफसर रिटायरमेंट के बाद महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं. इन अफसरों में प्रवीण कुमार और कमलजीत सिंह का नाम शामिल है. AIG के पद से रिटायर्ड प्रवीण कुमार को कारा निरीक्षणालय मे OSD के पद पर नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है. लेकिन वह अनाधिकृत रूप से कार्यालय का काम कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं का स्रोत क्या है. यह जांच का विषय है.

Continue reading

जामताड़ा : गांधी मैदान में मेडिकल वेस्ट मिलने से हड़कंप, डॉ. इरफान अंसारी बोले-भाजपा की साजिश है...

जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. शहर के गांधी मैदान में हजारों ब्लड जांच की शीशियां खुले में फेंकी पाई गई हैं. इन शीशियों में खून के अंश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है.

Continue reading

घाटशिला उपचुनाव : सोमेश या बाबूलाल, किसका खेल बिगाड़ेंगे जयराम! सियासी मंथन तेज

इस बीच डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम की एंट्री ने समीकरण को दिलचस्प बना दिया है. सवाल यह है कि क्या जयराम महतो का ‘टाइगर फैक्टर’ किसी एक का खेल बिगाड़ देगा या फिर इस बार भी वे सिर्फ वोटकटवा की भूमिका में रह जाएंगे.

Continue reading

रामगढ़ : सोंढ़ गांव में पेट्रोल पंप मैनेजर के घर से लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी

रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंढ़ गांव में सोमवार की शाम अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार सोंढ़ निवासी अरुण कुमार शर्मा का परिवार छठ महापर्व को लेकर घाट गया था.

Continue reading

रामगढ़ : डांट से नाराज युवती ने दामोदर पुल से लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे दामोदर पुल रामगढ़ से एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुल व आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि जहां युवती ने छलांग लगाई, वहां पानी था, जिससे वह सुरक्षित बच गई.

Continue reading

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ने के साथ ही बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आज से राज्य के दक्षिणी और मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जो 31 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है.

Continue reading

हजारीबाग : बेंगवरी घाट पर अर्घ्य देते समय दिल का दौरा पड़ने से छठ व्रती की मौत

जानकारी के अनुसार, मम्पी कुमारी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ीं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, मम्पी कुमारी की मौत दिल का दौरा पड़ने (हार्ट अटैक) से हुई है.

Continue reading

गिरिडीह: गोपाष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर गौशाला समिति की बैठक आयोजित

आगामी 128वें गोपाष्टमी मेले के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को पचंबा स्थित श्री गोपाल गौशाला परिसर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह गौशाला समिति के अध्यक्ष श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने की.

Continue reading

रामगढ़ : खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आगे बढ़े, करेंगे हर संभव मदद - चंद्रप्रकाश

रजरप्पा स्थित डीएवी मैदान में चल रहे रामगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन किया गया. फाइनल मुकाबला वाईसीसी शारदा क्लब भुरकुंडा बनाम सांडी क्रिकेट क्लब सांडी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सांडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए.

Continue reading

रामगढ़ : डीसी की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की हुई बैठक

शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया.

Continue reading

रामगढ़: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़  फैज अक अहमद मुमताज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp