Search

उत्तरी छोटानागपुर

रामगढ़ः रजरप्पा में बनारस की तर्ज पर हुई गंगा महाआरती, भावविभोर हुए श्रद्धालु

बनारस से आए जान्हवी सेवा समिति के 11 आचार्यों ने भव्य आरती की. इस दौरान मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर हर हर गंगे व जय माता दी के नारे से गुंजायमान रहा. श्रद्धालु भावविभोर हो उठे.

Continue reading

हजारीबाग: परोपकार से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं- राज्यपाल

हजारीबाग स्थित पैराडाइज रिसॉर्ट में आयोजित पंचतत्व सेवा संगठन के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है. समाजसेवा जीवन का सर्वोच्च धर्म है और जरूरतमंदों की सहायता करना सच्चे मानवीय मूल्यों का प्रतीक है.

Continue reading

गिरिडीहः शोभायात्रा में दो पक्षों के बीच झड़प, जमकर चले पत्थर-डंडे, 12 से अधिक लोग घायल

विवाद की शुरुआत मंगलवार की शाम उस समय हुई जब तुलसी विवाह को लेकर ग्रामीण बारात भ्रमण पर निकले थे. अगले दिन यानी बुधवार की सुबह शोभायात्रा निकाली गई थी. काली मंदिर के समीप जब शोभायात्रा में शामिल लोग पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन उन्हें रोक दिया.

Continue reading

रामगढ़ : PVUNL की यूनिट नंबर 1 ने वाणिज्यिक संचालन की घोषणा की

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने अपनी यूनिट नंबर 1 के लिए वाणिज्यिक संचालन तिथि (COD) की सफल घोषणा की है. यह उपलब्धि झारखंड राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Continue reading

रामगढ़ : भुरकुंडा मेन रोड पर पुलिस की कार्रवाई में युवक घायल, थाना प्रभारी ने डंडा चलाया

Ramgarh: जिले के भुरकुंडा मेन रोड पर सड़क जाम हटाने के दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया. घटना मंगलवार की है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भुरकुंडा मेन रोड पर करीब तीन बजे हुई, जब वहां सड़क जाम लगा हुआ था.

Continue reading

JSSC-CGL पेपर लीक : HC का फैसला रिजर्व, इस बीच मुद्दा उठाने वाले कुणाल प्रताप को CID का नोटिस

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) CGL पेपर लीक प्रकरण में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई पूरी कर फैसले को रिजर्व कर लिया है. इस बीच, पेपर लीक मुद्दा को लगातार उठाने वाले कुणाल प्रताप सिंह और प्रकाश पोद्दार को CID ने कांड संख्या 02/2025 में नोटिस भेजा है.

Continue reading

देवघर रोप-वे हादसे के तीन साल बाद भी दोषियों पर नहीं हो सकी कार्रवाई

देवघर रोप-वे हादसा हुए तीन साल से अधिक का समय गुजर गया. लेकिन अब कर इस मामले में दोषी पाये गये लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. घटना के आपराधिक पहलू के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस अब तक बड़े लोगों के खिलाफ जांच ही कर रही है.  जांच कब तक जारी रहेगी, इसकी कोई समय सीमा तय नहीं है.

Continue reading

रामगढ़ः राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में चितरपुर के प्रिंस नायक ने जीता कांस्य पदक

पुन्नूराम नायक ने कहा कि प्रिंस नायक ने वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर छोटकीपोना सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. अगर सरकार ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे, तो वे अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकेंगे.

Continue reading

गिरिडीहः गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा, सबद कीर्तन से निहाल हुई संगत

शोभायात्रा में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए. पूरा नगर गुरुवाणी से सराबोर रहा. गुरुवाणी व सबद गायन से सिख संगत के लोग निहाल हो गए.

Continue reading

रामगढ़ः गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा में आगे-आगे पंज प्यारे सनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह कालरा, गुनीत सिंह, कुलवीर सिंह व गुरप्रीत सिंह चंडोक चल रहे थे. उनकी वेशभूषा सभी को आकर्षित कर रही थी. सबद जत्था भी साथ चल रहा था. इसमें विक्की छाबड़ा मधुर सबद गाते चल रहे थे.

Continue reading

रामगढ़ः कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती, तैयारी पूरी

समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर 5 नवम्बर की शाम 4 बजे से मां छिन्नमस्तिका मंदिर व भैरवी नदी तट पर भव्य गंगा महाआरती व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.

Continue reading

रामगढ़ः BFCL के जानलेवा प्रदूषण से आम जनजीवन बेहाल

फैक्ट्री से लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है. कागजों में फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगे हैं, लेकिन लोगों के अनुसार ये उपकरण अक्सर बंद रहते हैं और केवल विरोध तेज होने पर कुछ समय के लिए चलाए जाते हैं.

Continue reading

गिरिडीहः सांसद खेल महोत्सव शुरू, विधायक नागेंद्र महतो व जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गिरिडीह में यह महोत्सव दो दिनों तक चलेगा. इसमें शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा.

Continue reading

GST में कटौती के कारण अक्टूबर में झारखंड की कमाई 456 करोड़ कम हुई

Ranchi : झारखंड के लिए अच्छी खबर नहीं है. केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती की वजह से झारखंड सरकार को अक्टूबर माह में 456 करोड़ रुपये कम टैक्स मिलेगा. यह पिछले साल अक्टूबर माह में हुई कमाई से 15 प्रतिशत कम है. पिछले साल (2024) में जीएसटी से झारखंड सरकार को 2974 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, जबकि इस साल 2518 करोड़ रुपये.

Continue reading

गिरिडीह : अवैध कोयला कारोबार को लेकर छापेमारी, 20 टन कोयला  व 5 मोटरसाइकिल जब्त

Giridih: जिले में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने एक संयुक्त कार्रवाई की है. इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने किया. टीम ने सीसीएल कोलियरी क्षेत्र के कबरीबाद और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही सघन छापेमारी की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp