Search

उत्तरी छोटानागपुर

8 माह से मनरेगा कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, ई-ट्रेजरी में तकनीकी खामियां बनी बाधा

झारखंड में मनरेगा कर्मी पिछले 8 से 10 माह से अपने मानदेय का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन ई-ट्रेजरी सिस्टम में तकनीकी खामियों होने के कारण मानदेय भुगतान में देरी हो रही है. इसके चलते आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम (APBS) के माध्यम से फंड ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है.

Continue reading

झारखंड में 16 IPS का प्रमोशन जल्द, मनोज कौशिक बनेंगे एडीजी, कई IG-DIG रैंक में होंगे प्रमोट

झारखंड पुलिस सेवा में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है, जिसमें झारखंड कैडर के कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को दो महीने बाद पदोन्नति दी जाएगी. इन अधिकारियों में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नतियां शामिल हैं.

Continue reading

CA बादल गोयल के ठिकानों से अंकित राज व अवैध कारोबारी सहयोगियों के दस्तावेज मिले थे

Ranchi : चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बादल गोयल के ठिकानों से भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अंकित व उसको सहयोगियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे. माइनिंग ऑफिस के निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के सहयोगियों के स्टॉक यार्ड में एक लाख CFT से अधिक अवैध बालू पाया गया था. अंकित राज ने बालू की अवैध कमाई से होने वाली नकदी की गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीन खरीद रखी थी. उसने अपने नाम पर रजिस्टर्ड HYVA से अवैध बालू के कारोबार कर 2.80 करोड़ रुपये कमाये थे. इसे उसके बैंक खातों में नकद जमा किया गया था. हालांकि पूछताछ के दौरान नकद जमा करने वालों की जानकारी होने से इनकार किया.

Continue reading

रामगढ़ः कलमकार की कवि गोष्ठी में कवियों ने पेश की नज्में

रीना खातून संग्रहालय के निदेशक फैयाज अहमद ने कहा कि मासिक कवि गोष्ठी का उद्देश्य न केवल नई पीढ़ी में कविता के प्रति रुचि जगाना है, बल्कि क्षेत्र की साहित्यिक विरासत को जीवित रखना भी है.

Continue reading

रामगढ़ः झारखंड सेवा समिति ने चलाया छठ घाटों पर सफाई अभियान

समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ शनवार से हो रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए समिति दामोदर नदी व बिजुलिया तालाब छठ घाट की सफाई में जुट गई है. ताकि महापर्व में व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

Continue reading

रामगढ़ः भक्तों ने नम आंखों से दी मां काली को विदाई, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

आकर्षक ढंग से सजाए गए वाहन पर मां काली की प्रतिमा रखकर पूरे इलाके में भ्रमण कराया गया. इसके बाद प्रतिमाओं को विभिन्न तालाबों में विसर्जित कर दिया गया.

Continue reading

गिरिडीह: कुलगो टोल प्लाजा पर नाबालिग ने लहराई पिस्टल, हिरासत में लिया गया

डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ अज्ञात युवकों के बीच विवाद के दौरान एक नाबालिग ने पिस्टल निकाल ली

Continue reading

झारखंड के 5 जिलों में NDPS थाना बनाने का आदेश पुलिस मुख्यालय ने किया जारी

झारखंड में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. पुलिस मुख्यालय स्तर से राज्य के पांच जिलों में एनडीपीएस थाना के गठन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है.

Continue reading

अपराध के खिलाफ हेमंत सरकार की सख्त कार्रवाई : 10 माह में 11 एनकाउंटर, 5 अपराधी ढेर, सात घायल

झारखंड में संगठित अपराध के खिलाफ हेमंत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. बीते 10 महीने  में राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच 11 मुठभेड़ (एनकाउंटर) की घटनाएं हुई है. इन कार्रवाइयों में पुलिस की गोली लगने से पांच बड़े और कुख्यात अपराधी मारे गए हैं.

Continue reading

गिरिडीहः मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि प्रशासन ने छठ पूजा से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया है. गिरिडीह के सभी छठ घाटों पर सफाई का काम पूरी गति से चल रहा है. जल्द ही सभी घाट उत्सव की रंगत में निखर उठेंगे.

Continue reading

कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की शहादत हमेशा प्रेरित करती रहेगीः रामगढ़ एसपी

एसपी अजय कुमार ने कहा कि "कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों की शहादत सदैव प्रेरित करती रहेगी. पुलिस बल के हर सदस्य का लक्ष्य सेवा और समर्पण है. "शहीद साथियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान सदैव बना रहेगा.

Continue reading

गिरिडीहः पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सपी डॉ विमल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों, जवानों व गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और उनके अदम्य साहस व बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया. कार्यक्रम में सहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया.

Continue reading

विक्टिम कंपनसेशन के तहत झारखंड के 9 जिलों को 36.50 लाख आवंटित

विक्टिम कंपनसेशन (पीड़ित मुआवजा) योजना के तहत झारखंड के नौ जिलों को 36.50 लाख की राशि आवंटित की गई है. गृह विभाग ने यह राशि उन पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए जारी की है, जो विभिन्न अपराधों के शिकार हुए हैं.

Continue reading

गिरिडीह : मिर्जागंज सब्जी मंडी बनी रणभूमि, दो गुटों में ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथडीह मिर्जागंज सब्जी मंडी रविवार की सुबह रणभूमि में तब्दील हो गई. दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया. घटना के बाद पुलिस बाजार में कैंप कर रही है. घटना में करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं. कुछ की स्थिति गंभीर है.

Continue reading

रामगढ़ : राज्य के जाने माने उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा का निधन

Ramgarh : राज्य के जाने माने उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा का निधन हो गया है. वह लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे.  इलाज के दौरान रविवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से रांची, रामगढ़ समेत पूरे झारखंड के उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp