Search

उत्तरी छोटानागपुर

झारखंड : नक्सल हिंसा पीड़ितों के आश्रितों को एक दशक बाद मिलेगा मुआवजा, आदेश जारी

झारखंड में नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को एक दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बाद आखिरकार मुआवजा मिलेगा. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

वन विभाग ने 65 टन अवैध कोयला किया जब्त, हजारीबाग में कई जगहों पर चल रहा कारोबार

वन विभाग की छापेमारी में हजारीबाग में चल रहे अवैध कोयला कारोबार का खुलासा हुआ है. यहां बड़कागांव के गोंदलपुर के जोराकाठ में छापेमारी कर वन विभाग ने 65 टन अवैध कोयला जब्त किया है.

Continue reading

रामगढ़ः गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर निकली अंतिम प्रभातफेरी

प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर किला मंदिर होते हुए चट्टी बाजार, मेन रोड, सुभाष चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची. आगे-आगे पांच निशान लेकर सिख बच्चे लाइट एंड साउंड के साथ चल रहे थे.

Continue reading

रामगढ़ः राजीव सिंह बने सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक

राजीव सिंह का माइनिंग क्षेत्र में करीब 37 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने आईआईटी धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद वर्ष 1988 में कोल इंडिया में अपने करियर की शुरुआत की.

Continue reading

हजारीबाग में 6 शराब भट्ठियां ध्वस्त, 3800 किलो जावा महुआ व 230 लीटर देसी शराब जब्त

चौपारण थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे गोरमोरवा व मूर्तिया के जंगलों व नदी किनारे अवैध महुआ शराब बनाने वालों के ठिकानों पर धावा बोला गया. ड्रोन कैमरे की मदद से घने जंगलों में संचालित 6 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया.

Continue reading

गिरिडीहः चाईबासा मामले के विरोध में जिला भाजपा का धरना, स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन राज्य में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार व लापरवाही के खिलाफ है. राज्य की चिकित्सा व्यवस्था बेहद चिंताजनक है.

Continue reading

रामगढ़ः सड़क हादसे में 2 बाइक सवारों की मौत, बच्चा घायल

तीनों व्यक्ति बाइक से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. रास्ते में भदानीनगर स्थित बनगड़ा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. बाइक पर सवार प्रदीप मुंडा व आनंद मुंडा सड़क की दूसरी ओर जा गिरे. उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने दोनों को कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

Continue reading

विनय सिंह और स्निग्धा सिंह के केस में ACB कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Ranchi/Hazaribagh: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अलग-अलग याचिका पर हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई.

Continue reading

गिरिडीहः गांडेय में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 2 भाग निकले

एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि गांडेय रोड के किनारे बैरगी गांव के समीप कुछ साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया,

Continue reading

हजारीबाग में 924 एकड़ वन भूमि की खरीद बिक्री मामले में तत्कालीन उपायुक्त के आदेश पर कार्रवाई बंद

Ranchi : हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान 924 एकड़ वनभूमि को रैयती बता कर की गई खरीद-बिक्री के मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया था. वनभूमि की खरीद-बिक्री से संबंधित सेल डीड के ब्योरे को जिला के वेबसाईट पर अपलोड करवा दिया था. जमीन की खरीद-बिक्री में नेताओं और अफसरों के शामिल होने की वजह से उपायुक्त के तबादले के कुछ दिनों बाद आगे की कार्रवाई बंद हो गयी है. अब जिला के वेबसाईट पर वनभूमि की खरीद-बिक्री से संबंधित ब्योरा भी उपलब्ध नहीं है.

Continue reading

भूमि घोटाले के अभियुक्त BJP विधायक प्रदीप प्रसाद ने AJSU को दिये थे 19.50 लाख का अनसिक्योर लोन

Ranchi : हजारीबाग से भाजपा के विधायक प्रदीप प्रसाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भूमि घोटाले में प्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. प्रदीप प्रसाद के बारे में ताजा जानकारी मिली है कि उन्होंने आजसू पार्टी को 19.50 लाख रुपये का अनसिक्योर (बिना किसी गारंटी के) लोन दिया. इसका खुलासा आजसू पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को दी गई जानकारी से हुआ है.

Continue reading

रामगढ़ः रजरप्पा में उत्पाद विभाग का छापा, 46 बोतल नकली शराब जब्त

उत्पाद विभाग की टीम ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया. साथ ही उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए), 47(ई), 55(डी) व 55 के तहत मामला दर्ज किया. इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप है.

Continue reading

गिरिडीहः गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने निकाली प्रभातफेरी

सरदार गुरदीप सिंह बग्गा के आवास के समीप महिला संगत ने कीर्तन प्रस्तुत किया. संगत के लोग रास्ते भर ‘वाहेगुरु’ का जाप करते चल रहे थे. प्रभातफेरी के समापन के बाद स्टेशन रोड गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ने अरदास की.

Continue reading

JPSC की अपारदर्शिता से अभ्यर्थियों में नाराजगी, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी नहीं होने से तैयारी प्रभावित

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की कार्यप्रणाली को लेकर राज्यभर के अभ्यर्थियों में असंतोष देखा जा रहा है. हाल ही में आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) परीक्षा का सिलेबस सार्वजनिक नहीं किया गया, जिससे अभ्यर्थियों को स्पष्ट दिशा नहीं मिल रही है.

Continue reading

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू, 11 रिक्तियों के लिए 22 SI पाए गए योग्य

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रोन्नति की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार, वायरलेस संवर्ग के सब इंस्पेक्टर (ऑप.) से इंस्पेक्टर (ऑप.) की कोटि में प्रोन्नति के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp