Search

ओपिनियन

अब हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला

इस समय राहुल गांधी उत्साह से लबरेज हैं. उन्हें लग रहा है या उन्हें समझा दिया गया है कि समस्याओं की बारिश में नरेंद्र मोदी के विश्वास की भीत पोपली हो गयी है. यह एक जोरदार धक्के से गिर जाएगी. इसलिए राहुल बेंगलुरु की एक लोकसभा सीट के एक विधानसभा सिग्मेंट की कुछ मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाकर मोदी से इस्तीफा मांग रहे हैं

Continue reading

पीएम का रिसर्चर व साइंटिस्ट से आह्वान और कथनी-करनी में फर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा कि भारत के रिसर्चरों और साइंटिस्ट को भारत में जेट इंजन विकसित करने पर काम करना चाहिए.

Continue reading

वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी - कहां से शुरू, कहां खत्म

मतदाता सूची से संबंधित राहुल गांधी के खुलासों से जली-भुनी भाजपा ने सोनिया गांधी के वोटर कार्ड का चार दशक से ज्यादा पुराना मामला जिन्दा कर दिया है.

Continue reading

बच्चों को कुपोषण से बचाएं : अमेरिकी वैज्ञानिकों का रिसर्च

पौधे की नियमित देखभाल करते हैं, ताकि वह जल्द बड़ा हो,  हरा-भरा रहे,  इसलिए जड़ में खाद-पानी डालना पड़ता है. यह उस की परवाह करना कहा जाता है. यदि आप उसकी परवाह करते हैं तो निश्चित रूप से पौधा हरा रहेगा और अपनी हरियाली से अपनी खुशबू से तथा यदि फलदार है तो जब अपने स्वरूप में आएगा आपको आंतरिक खुशी होगी

Continue reading

कहानी एक असफल NSA डोवाल की !

मोदी की पहली शपथ के साथ अजीत डोवाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने. मौजूदा सरकार में वे पीएम के बाद सबसे वरिष्ठ चेहरा है. गृह, रक्षा, विदेश मंत्री आते-जाते रहे. पर अजीत डोवाल NSA के पद पर लगातार बने हुए हैं.

Continue reading

कुत्तों से ऐसी क्या नाराजगी है मी लार्ड!

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया है कि आठ दिन के अंदर दिल्ली के सभी ‘आवारा’ कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटा दिया जाये. शेल्टर होम बना कर कुत्तों को उनमें रखा जाये!

Continue reading

तेल में इथनॉल : पब्लिक का नुकसान, गडकरी के बेटे का फायदा!

यह बात भी सही है कि इथनॉल बनाने वाली दूसरी कंपनियों को भी बड़ा फायदा हुआ. तेल कंपनियों को भी लाखों करोड़ का फायदा हुआ. लेकिन आम लोगों को क्या मिला. भारी नुकसान और झुंझलाहट.

Continue reading

कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना

दरअसल ट्रंप को शांति का नोबेल चाहिए. इसके लिए वह दुनिया भर में झगड़े और युद्ध रुकवाने का श्रेय लेना चाहते हैं. इजरायल और पाकिस्तान ने इसके लिए सिफारिशी पत्र लिख दिया है, लेकिन भारत ने ट्रंप की चालबाजी फुस्स कर दी है. उसने भारत-पाक के बीच चार दिनों का संघर्ष  रुकवाने के श्रेय लेना चाहा. उसने ट्रेड डील का हवाला देकर संघर्ष विराम कराने का तमगा लेने की लगातार कोशिश की, लेकिन भारत ने साफ-साफ कह दिया कि संघर्ष विराम के लिए दुनिया के किसी भी देश ने पेशकश नहीं की. ट्रंप चाहते तो यह थे कि उनके बयान पर मोदी कम से कम चुप्पी साध लें, लेकिन प्रधानमंत्री ने लोकसभा में वस्तुस्थित स्पष्ट कर दी.

Continue reading

हेमंत की आदिवासियत और पितृभक्ति

हेमंत सोरेन. कल्पना सोरेन. एक मुख्यमंत्री. दूसरी विधायक. इन दोनों की तस्वीरें, वीडियोज, मीम्स, रील्स आप सोशल मीडिया पर लगातार देख रहे होंगे. हेमंत, दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के द्वितीय पुत्र हैं और कल्पना दिशोम गुरु की द्वितीय बहू.

Continue reading

मेरी मर्जीः जिसका हटाना है, हटा देंगे - जिसका जोड़ना है, जोड़ देंगे

कमाल है. सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कह रहा है- यह किसी नियम में नहीं लिखा है कि उन्हें ड्राफ्ट रोल दिखाना पड़े कि किस नियम के तहत किस वोटर का नाम मतदाता सूची से हटाया गया.

Continue reading

टैक्स की मारः मर रहा आम उपभोक्ता और नगदी के पहाड़ पर बैठे अमीर

आपने अक्सर कहीं ना कहीं सुना होगा. महसूस किया होगा. झेला होगा.  पहली यह कि आम लोग, खासकर मीडिल क्लास टैक्स की मार से मरता जा रहा है. जमीन में ढ़ंसता जा रहा है. बचत सूख गया है और दूसरी बात जो आपसे कम लोग बताते हैं या यूं कहें कम लोग जानते हैं, वह यह कि भारत के अमीर नगदी (कैश) के पहाड़ (रिकॉर्ड बचत) पर बैठे हैं. एक बार और सुनते हैं कि पैसे वालों के टैक्स से गरीबों को मुफ्त में रेवड़ी मिलता है. आज की तारीख में इससे बड़ा झूठ कुछ नहीं है.

Continue reading

अदालत को पुख्ता सबूत दीजिए ताकि सही निर्णय हो सके

अपराध और आपराधिक प्रवृतियों को रोकने के लिए हमारे वेदों-पुराणों में भी उल्लेख किया गया है. यहां तक कि किस अपराध और किस अपराधी को किस तरह का दंड दिया जाए, इसका भी वर्णन किया गया है.

Continue reading

उनको माफ कर देना मेजर शैतान सिंह. वो नहीं जानते वो क्या कह रहे हैं.

बर्फबारी कुछ दिन बाद रुकी. सीजफायर हो चुका था, मगर बर्फ की मोटी तह हो चुकी थी.  सारे निशान मिट चुके थे. पूरे तीन माह के बाद बाद जब बर्फ पिघली, इनकी तलाश शुरू हुई. एक चरवाहे को पहाड़ी पर लाशों का ढेर दिखा.

Continue reading

क्या आपको पता चला - सत्येंद्र जैन चोर नहीं हैं

बहुत वक्त नहीं बीते हैं. टीवी चैनलों पर आपको बताया जा रहा था - केजरीवाल भ्रष्ट है. मनीष सिसोदिया भ्रष्ट है, सत्येंद्र जैन चोर है. हर रोज बहस होती थी. चिल्लम-चिल्ली, गाली-गलौज वाली भाषा. दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी हार गई. भाजपा जीत गई. भाजपा की सरकार बन गई है. पर, दो दिन पहले यह पता चला कि सत्येंद्र जैन चोर नहीं हैं.

Continue reading

राहुल एटम बम फोड़ेंगे

वैसे तो राहुल महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में आयोग की पक्षधरता से पहले ही खफा थे, उपर से बिहार में सघन मतदाता पुनरीक्षण जैसी कार्यवाही से उनकी भृकुटि तन गई है. इसलिए वह निर्वाचन आयोग नामक विषाणु को सदा सर्वदा के लिए खत्म कर देना चाहते हैं ताकि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की जा सके. न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही