शेयर बाजार में रॉकेट जैसी तेजी, सेंसेक्स ने 1300 अंकों की लगाई छलांग, निफ्टी 25 हजार के पार
Lagatar Desk : बुधवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बन गया. सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 82,000 के स्तर के पार पहुंच गया. वहीं, निफ्टी-50 में भी 300 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की गई और यह 25,000 के ऊपर कारोबार करने लगा.





























































