भूटान में ग्लेशियर झील फटने से हड़कंप, असम और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी
National News : उत्तरी बंगाल के जिलों में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा खतरा है. खास कर दार्जिलिंग की पहाड़ियों, तराई के लोगों से अपील की गयी है कि वे सतर्क रहें. भूटान में आयी आपदा को लेकर उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक के अनुसार कूचबिहार प्रशासन ने संकोश नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है. इलाकों में माइक से अनाउंसमेंट किया जा रहा है.































































