W. Bengal : अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय पर चला बुलडोजर, पांच मंजिला भवन गिराया गया
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय को भी अवैध निर्माण के आरोप में धवस्त कर दिया गया है. अतिक्रमण के कारण मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई.














































