दिल्ली में झारखंड का नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 8 से, निवेश व विजन-2050 पर रहेगा फोकस
झारखंड सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्य 'विजन-2050' को गति देने के उद्देश्य से 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन करने जा रही है. सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है.












































