EXCLUSIVE: JPSC अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को थी 500 OMR Sheet में हेराफेरी की जानकारी
झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को 500 OMR Sheet में हेराफेरी करने की जानकारी थी. कर्नाटक के एक व्यक्ति ने आयोग के अध्यक्ष को इससे संबंधित लिखित सूचना दी थी. इसमें अभय के कारनामों का उल्लेख किया गया था. साथ ही गड़बड़ी की स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया था. लेकिन अध्यक्ष ने जनवरी 2026 में मिली इस सूचना के आलोक में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की थी.




















































