Search

Lagatar Breaking

Hindi News (हिंदी न्यूज़)

Live News - 10 सितंबर की बड़ी खबरें एक जगह

Lagatar Desk : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान रूसी ड्रोन से टकराने से बचा. वह बाल-बाल बच गये हैं. नार्वे के प्रधानमंत्री के बयान के हवाले से न्यूज एजेंसी सीएनएन ने रिपोर्ट किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान लगभग एक ड्रोन से टकरा गया था, जब यह मोल्दोवा से उड़ान भरने वाला था. हालांकि नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने इस बारे में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब हुई जब नॉर्वे के राजा के अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लाडिमिर जेलेंस्की मोल्दोवा से नॉर्वे एक विमान में जा रहे थे.

More

बड़ी खबर

हाईकोर्ट ने खनन मुआवजे की रकम लौटाने की मांग ठुकरायी, नौ साल तक निष्क्रिय रहने पर याचिकाएं खारिज

Ranchi News: दोनों याचिकाकर्ताओं के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी ने वर्ष 2017 में Mines and Minerals (Development & Regulation) Act, 1957 की धारा 21(5) के तहत मुआवजे की मांग की थी. विजय कुमार ओझा से 33,60,863 रुपए और अनिल खिरवाल से 2,08,39,666 रुपए की मांग की गयी थी. आरोप था कि पर्यावरणीय स्वीकृति/प्रमाणपत्र में निर्धारित सीमा से अधिक अयस्क का खनन किया गया.

See all

Evening News Diary।।10 SEP।।प्रभार के भरोसे झारखंड का खनन विभाग।।अधिकार जब्त होने के बाद NPU VC ने निकाला रजिस्ट्रार नियुक्ति का आदेश।।BJP ने चिदंबरम को नाराज फूफा करार दिया।।समेत अन्य खबरें व वीडियो।।

Lagatar Desk :  शाम की न्यूज डायरी।।10 SEP।।तस्वीरों को रेट्रो लुक देना खतरनाक।।HC का सरकार को निर्देश, 6 माह में पूरी करें JET परीक्षा व दो माह में JPSC अध्यक्ष और मेंबर नियुक्त करें।।निलंबन मुक्त होने के बाद IAS विनय चौबे ने कार्मिक में दिया योगदान।।लोहरदगा सदर अस्पताल में 10 वर्षों से सेवा दे रहे कर्मियों को HC से राहत।।चतरा : 3 KM सड़क पर कदम-कदम में गड्ढे।।एलबी सिंह के भाई की पत्नी को ईडी का समन।।संजीव मुखिया ने तीन पेपर लीक में भूमिका स्वीकारा।।सात राज्यों के फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर्स के विमानों की उड़ानों पर रोक।।UP : खराब खाना, किताब, शिक्षक व बिजली को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन ।।भारत के पास 190 परमाणु हथियार व 730 किलो प्लूटोनियम।।ईरान का अमेरिकी सैन्य बेस पर हमला।।दलीप ट्रॉफी फाइनल: झारखंड के युवा ऑलराउंडर कुनैन कुरैशी ने जड़ा शतक।।BB 20 : कैप्टेंसी टास्क में काजी-आसिफ में धक्का-मुक्की।।समेत अन्य खबरें व वीडियो।।

See all

सिंगापुर जालसाजी मामले में हरनेक सिंह को USA से भारत लाया गया

Hariyana News : हरनेक सिंह का संबंध सिंगापुर जालसाजी मामले से जड़ा हुआ है. जालसाजी के इस मामले में सिंगापुर में काम कर रहे लोगों को इमिग्रेशन अधिकारी बन कर ठगा गया था. इसमें भारत से सिंगापुर में काम करने वाले भारतीयों को फोन कर यह कहा गया था कि सिंगापुर में एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अधिकारियों को उन लोगों ने अपने सिलसिले में कुछ गलत सूचनाएं दी थी. इसलिए उनके खिलाफ दंड लगाया गया है.

See all

मनोरंजन

तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan का छठी मैया गाना रिलीज,फैंस बोले- बेसब्री से इंतजार

Lagatar Desk :  छठी मैया गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, जबकि गाने की कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. गाना जी म्यूजिक के लेबल के तहत रिलीज किया गया है.तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी गाने को शेयर किया है. तमन्ना ने गाने के साथ लिखा, हर आराध्य में आस… हर आस में छठी मैया का विश्वास.

More

दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा

Sports News: पहली पारी में ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए, जिसमें कप्तान ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रनों की यादगार पारी खेली. इसमें 30 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं, कुमार कुशाग्र ने शतक जमाया और 132 गेंदों में 101 रनों का योगदान दिया. शिखर मोहन ने 85 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन, अनुकूल रॉय ने 45 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 40 रन बनाए.

See all
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही