आतंकी संगठन हिज्ब उत-तहरीर से जुड़े 5 आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल
मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया कि एटीएस (ATS) की विशेष अदालत ने 17 जुलाई 2025 को जांच की अवधि को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया था. इस आदेश से पहले न तो आरोपियों को कोई नोटिस जारी किया गया और न ही अवधि बढ़ाने के पीछे कोई ठोस कारण बताया गया.




































































